{"_id":"65762126f71f99f371001727","slug":"housewives-happy-with-fall-in-vegetable-prices-kaithal-news-c-18-1-knl1004-280912-2023-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: सब्जियों के दाम में गिरावट से गृहिणियां खुश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: सब्जियों के दाम में गिरावट से गृहिणियां खुश
Mon, 11 Dec 2023 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Mon, 11 Dec 2023 02:06 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल/राजौंद। बाजार में सब्जियों की आवक बढ़ने के बाद दामो में आई गिरावट से गृहिणियों ने राहत की सांस ली है। पिछले माह के मुकाबले इस माह 30 से 40 प्रतिशत मूल्य में आई गिरावट ने गृहिणियों के बजट को सहारा दिया है। रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाली सब्जियां आलू, टमाटर, गोभी, गाजर, मटर आदि के भाव कम होने से काफी राहत मिली है।
कैथल के राजू आढ़ती ने बताया कि सबि्जयों की ज्यादा आवक से दामों में गिरावट आई है। इससे ग्राहकों को राहत मिली है।
उधर, राजौंद क्षेत्र के लगभग आधा दर्जन से भी अधिक गांव में सब्जी की खेती की जाती है। जहां अधिकतर आलू, गोभी, मटर, टमाटर, मूली का उत्पादन व्यापक पैमाने पर किया जाता है। ज्यादा आवक से भाव घट
गृहिणी मंजू, रीटा, सीमा, प्रदीप, अल्का, ऊषा का कहना है कि सब्जियों के सस्ते होने से उन्हें कुछ राहत मिली है।
दो माह पहले तो सब्जियों के भाव आसमान पर थे। तब जरूरत के लिए ही ना मात्र सब्जी खरीदी जा रही थी। उन्होंने कहा कि सब्जियों के दामों में आई कमी से प्याज अब 40 रुपये प्रति किलो पर आ टिका है, टमाटर 40 से 50, मटर 40, गोभी 10 रुपये, गाजर 30 रुपये, पालक 10, बैंगन के भाव गिरकर 40 रुपये तक आ गए हैं। आलू व मेथी के भाव 15 से 20 रुपये प्रति किलो चल रहे हैं।