{"_id":"680a8c12de1b57324c065909","slug":"hope-to-get-relief-from-sun-tomorrow-kaithal-news-c-18-1-knl1004-631727-2025-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: धूप से कल राहत मिलने की आस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: धूप से कल राहत मिलने की आस
Fri, 25 Apr 2025 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 25 Apr 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। सूरज की चमक के कारण इस समय अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा चल रहा है। साथ ही हवा चलने से लोगों को धूल के कारण परेशानी हो रही है। रात में थोड़ी राहत जरूर होती है लेकिन दिन में सुबह आठ-नौ बजे के बाद घर से बाहर निकलना लोगों को मुश्किल भरा लगता है। उधर, मौसम विशेषज्ञों ने शनिवार और रविवार को बादल छाने की संभावना जताई है।
इस बार अप्रैल के महीने में मई-जून जैसी गर्मी पड़ रही है। इससे लोग पूरा दिन परेशान रहते हैं। शरीर को बिना ढके सड़क पर निकलना किसी चुनौती से कम नहीं लग रहा। वीरवार को अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम समन्वयक डॉ. रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि दो दिनों में धूल भरी आंधी चलने की संभावना है। साथ ही बादल भी छा सकते हैं।