{"_id":"669c3a133409c87ee80dd2e5","slug":"hope-of-rain-before-savan-kaithal-news-c-18-1-knl1004-435084-2024-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: सावन से पहले बारिश की आस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: सावन से पहले बारिश की आस
Sun, 21 Jul 2024 03:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 21 Jul 2024 03:58 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जोरदार बारिश न होने से लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है। सोमवार से सावन शुरू हो रहे हैं। उधर, मौसम विभाग ने रविवार को बारिश की संभावना जताई है। लोगों का कहना है कि सावन से पहले जोरदार बारिश हो जाए तो गर्मी से राहत मिले।
गौरतलब है कि जुलाई में अब तक मौसम विभाग ने कई बार बारिश का पूर्वानुमान तो किया, लेकिन बारिश नहीं हुई। शनिवार को भी उमस की तपिश ने लोगों का हाल बेहाल किया। लोग बोले- बारिश होगी तो उमस से राहत मिलेगी।
शनिवार को अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। किसानों का कहना है कि धान की फसल के लिए पर्याप्त मात्रा में अभी बारिश की जरूरत होती है, लेकिन अभी तक पर्याप्त बारिश नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
उन्होंने अंदेशा जताया कि यदि पर्याप्त मात्रा में बारिश नहीं हुई तो उन्हें भारी नुकसान झेलना पड़ेगा। किसानों का कहना है कि यदि समय रहते ठीक ठाक बारिश हुई तो धान उत्पादन भी बढ़ेगा और किसानों की लागत में कमी आएगी।
कृषि मुख्य समन्वयक डॉ. रमेश वर्मा ने बताया कि बारिश होने से किसानों को फसलों में अच्छा लाभ प्राप्त होगा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार रविवार व सोमवार को बारिश होने की संभावना है। कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य समन्वयक डॉ. रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि यदि फिर से बारिश नहीं हुई तो धान को नुकसान पहुंच सकता है।