फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Honoring the families of freedom fighters on Martyrdom Day

Kaithal News: शहीदी दिवस पर स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों का सम्मान

Tue, 24 Sep 2024 05:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 24 Sep 2024 05:50 AM IST
विज्ञापन
Honoring the families of freedom fighters on Martyrdom Day
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। शहीदी दिवस पर जिला प्रशासन के अधिकारियों तथा जिला सैनिक बोर्ड ने कार्यक्रम आयोजित कर देश पर अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले महान शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

कमेटी चौक स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आदर्श आचार संहिता का पालन करते हुए एसडीएम अजय सिंह ने स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों गुड्डी देवी, बरसो देवी, सिपाही सतबीर सिंह हजवाना, सूबेदार सरदारा राजौंद, प्रेमो देवी, सिपाही दीवान सिंह ग्योंग को सम्मानित किया।
विज्ञापन


इसके साथ-साथ शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर अमर शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि दी। शहीदी दिवस पर अपने संदेश में एसडीएम अजय सिंह ने स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत माता के महान वीर सपूतों ने भारत की आजादी में जो योगदान दिया है, उनको भुलाया नहीं जा सकता। देश की आजादी के लिए प्राण न्यौछावर करने वाले शहीदों की शहादत आने वाली पीढि़यों के लिए हमेशा प्रेरणास्रोत रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शहीदों की गौरव गाथाएं हमें अपनी समृद्ध विरासत की सदैव याद दिलाएंगी। ऐसे वीरों को सम्मान देते हुए उनके दिखाए मार्ग पर चलकर देश को तरक्की के रास्ते पर ले जाने का संकल्प हम सभी को लेना चाहिए।

इस मौके पर ईओ कुलदीप सिंह, बीईओ सुरेश कैंदल, प्रिंसिपल रविंद्र शर्मा, बीआरसी संजय शर्मा, जिला सैनिक बोर्ड से मुकेश कुमार, संजीव कुमार आदि उपस्थित रहे।

उधर, शहर के पार्क रोड पर पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन ने प्रथम स्वतंत्रता संग्राम 1857 के विद्रोह में लड़ने वाले सेनानी यदुवंशी राजा राव तुलाराम की याद में हरियाणा वीर एवं शहीदी दिवस मनाया। उनकी याद में एसोसिएशन के सदस्यों ने अपने अमर वीर सपूत के बारे विचार रखें। इन्हें पुष्प अर्पित करके श्रद्धांजलि दी।श्रद्धांजलि के बाद एक बैठक की।

इसमें फैसला लिया गया कि छह अक्तूबर को होने वाली मासिक बैठक आठ अक्टूबर को हरियाणा शहीद स्मारक पार्क रोड कैथल पर होगी क्योंकि यहां पर 8 अक्तूबर को भारतीय वायु सेना दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा।


एसोसिएशन के प्रधान जगजीत फौजी ने बताया कि आठ अक्तूबर को

हरियाणा विधानसभा चुनाव की मतगणना भी है। इसलिए पहुंचने में कोई दिक्कत ना हो इसके लिए वे प्रशासन से अनुमति भी प्राप्त करेंगे।

इस मौके पर कैप्टन नर सिंह ढुल, दफेदार दलीप सिंह, कैप्टन मुख्तार सिंह, हवलदार राजबीर हरसोला, हवलदार गजे सिंह नैन, पीओ सत्यनारायण, सूबेदार राजेंद्र कुमार शर्मा, सूबेदार मेजर रामपाल चहल, सूबेदार उदयभान शर्मा प्रधान ब्लॉक ढांड, रिसालदार मेजर गोपीचंद, दफेदार बलवंत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed