{"_id":"661459bb92f4eecd7100dd36","slug":"honored-for-making-a-name-for-himself-kaithal-news-c-18-1-knl1004-364498-2024-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: नाम रोशन करने पर किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: नाम रोशन करने पर किया सम्मानित
Tue, 09 Apr 2024 02:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 09 Apr 2024 02:25 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पूंडरी। चौ. ईश्वर सिंह कन्या महाविद्यालय पूंडरी की कराटे खिलाड़ियों ने एक बार फिर से महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय का नाम अंतर विश्वविद्यालय स्तर पर रोशन किया। इस पर उन्हें सम्मानित किया गया। शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ. प्रेम लता ने बताया कि नार्थ जोन अंतरविश्वविद्यालय कराटे प्रतियोगिता विवि चंडीगढ़ में आयोजित हुई।
इसमें अलिशा ने 55 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक एवं रितु सैनी ने 45 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। अलिशा रितु व दीया ने टीम कुमिते में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में इन खिलाड़ियों ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व किया। नार्थ जोन की विजेता खिलाड़ियों ने अंतर विश्वविद्यालय कराटे प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया। इसका आयोजन पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ में ही हुआ। इसमें अलिशा ने एक बार फिर 55 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक व रितु ने 45 किलो भार वर्ग में रजत पदक प्राप्त किया। म्रांक ने काता में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व किया। इसके साथ ही उन्होंने अंतर विश्वविद्यालय में महाविद्यालय और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय का गौरव बढ़ाया। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि के लिए प्राचार्या डॉ. मधु बाला ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया। प्रबंधक समिति के प्रधान एवं पूर्व विधायक चौधरी तेजवीर सिंह ने भी खिलाड़ियों को बधाई दी व भविष्य में खेलों के प्रोत्साहन के लिए हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर वरिष्ठ प्राध्यापिका डॉ अमिता राणा व अन्य स्टाफ मौजूद था।