{"_id":"64750aac06b438f7e90a0447","slug":"honor-of-players-on-illuminating-the-name-kaithal-news-c-18-1-135548-2023-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: नाम रोशन करने पर खिलाड़ियों का सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: नाम रोशन करने पर खिलाड़ियों का सम्मान
Tue, 30 May 2023 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 30 May 2023 01:57 AM IST
विज्ञापन
कैथल। जाट कॉलेज के एमए इतिहास की छात्रा मोनिया ने खेलो इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी महिला कबड्डी टीम में खेलकर स्वर्ण पदक जीता। बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा रूबल ने महिला कबड्डी सीनियर स्टेट चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता। यह प्रतियोगिता चरखी दादरी में हुई थी। रिंकू ने ताइक्वांडो में स्वर्ण पदक गुरुग्राम में हुई प्रतियोगिता में जीता। इन सभी खिलाड़ियों को सोमवार को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में जाट कॉलेज के प्राचार्य डॉ भीम सिंह चहल ने सभी विद्यार्थियों को बधाई दी सभी स्टाफ सदस्यों ने प्रोफेसर सुशील मलिक को बधाई दी। सभी खिलाड़ियों को जाट हाई स्कूल सोसायटी प्रबंधक समिति के संयोजक सतवीर मलिक, पूर्व प्रधान जाट शिक्षा समिति बलवान कोटडा, एडवोकेट जयप्रकाश जागलान, सूरज सहारण, अवतार सिंह, बलराज नौच, राजेंद्र ढुल पाई ने फूल-माला पहनाकर स्वागत किया।
इस अवसर पर जाट हाईस्कूल सोसायटी के संयोजक सतवीर मलिक ने कहा कि यह बड़े हर्ष का विषय है जाट शिक्षण संस्थान की बेटियों ने राष्ट्रीय स्तर पर जाट शिक्षण संस्थान का नाम रोशन किया है। कैथल जिले का इसी प्रकार यूपीएससी में भी बेटियों ने नाम रोशन किया और अब खेलों के क्षेत्र में भी बेटियों ने कैथल जिले का नाम रोशन किया है। जाट हाई स्कूल सोसायटी प्रबंधक समिति के सभी सदस्य खिलाड़ियों के मंगल भविष्य की कामना करते हैं। इस अवसर पर डॉक्टर कर्मवीर, प्रो. लाभ सिंह, सुखबीर सिंह, राजेश चहल, रामफल भाल, सुरेंद्र गिल व मनोज गोयल मौजूद रहे।