{"_id":"6604a6a0941c3d13c20a42a4","slug":"honor-for-top-girls-in-boxing-kaithal-news-c-18-1-knl1004-356290-2024-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: बॉक्सिंग में अव्वल छात्राओं का सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: बॉक्सिंग में अव्वल छात्राओं का सम्मान
Thu, 28 Mar 2024 04:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 28 Mar 2024 04:37 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। आरकेएसडी कॉलेज की टीम ने इंटर कॉलेज पुरुष व महिला बॉक्सिंग प्रतियोगिता में भाग लिया। सभी विजेता खिलाड़ियों को कॉलेज प्रबंधक समिति ने बुधवार को सम्मानित किया।
यह प्रतियोगिता डीजीएचई द्वारा डॉ. भीम राव आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय में 20 से 22 मार्च तक करवाई। इसमें आरकेएसडी कॉलेज दोनों ही वर्गों में ओवरआल स्वर्ण पदक जीता। इस जीत के साथ ही पूरे हरियाणा में कॉलेज की टीम प्रथम नंबर की टीम बन गई।
इन टीमों के संयोजन में विभागाध्यक्ष डॉ. गुरदीप भोला, प्रो. दीपक कुमार व प्रो. ऊरमिल बतान ने अहम भूमिका निभाई। विजेता टीमों को बधाई देकर सम्मानित किया। इस जीत पर कॉलेज मैनेजमेंट के प्रधान साकेत मंगल, सुनील चौधरी, पंकज बंसल व अन्य सभी सदस्यों ने व प्राचार्य संजय गोयल ने भी इस जीत पर बधाई दी।
विज्ञापन
इन विद्यार्थियों ने जीते पदक ः पुरुष बॉक्सिंग प्रतियोगिता में लक्की, आशीष, अंकुश, अमन व गुरमीत ने स्वर्ण, हरीश, विशाल व विमल ने रजत, अक्षय, सागर, अभिषेक व संजीव ने कांस्य पदक हासिल किया। महिला बॉक्सिंग प्रतियोगिता में
नीता व मीनू ने स्वर्ण, स्नेहा, सलोनी, अंजली व सोनम ने रजत, मंजू ने कांस्य पदक हासिल किया।