{"_id":"6793f03c0cd6aad27c0f385b","slug":"honor-for-returning-after-winning-gold-medal-in-handball-kaithal-news-c-18-1-knl1004-567473-2025-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: हैंडबॉल में स्वर्ण पदक जीत कर लौटने पर सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: हैंडबॉल में स्वर्ण पदक जीत कर लौटने पर सम्मान
Sat, 25 Jan 2025 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 25 Jan 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। तमिलनाडु में हैंडबाल में स्वर्ण पदक जीतकर कैथल लौटी खिलाड़ियों को समाजसेवी पालाराम सैनी ने सम्मानित किया। मून लाइट पब्लिक स्कूल में पालाराम सैनी ने दो स्वर्ण पदक और दो कांस्य पदक विजेताओं को सम्मानित किया।
इस मौके पर सैनी ने बताया कि खिलाड़ी नवगीत और अंजलि ने 23 से 27 दिसंबर तक तमिलनाडु में राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित हैंडबाल में हिस्सा लिया और स्वर्ण पदक जीता। पालाराम सैनी ने बताया कि ये दोनों खिलाड़ी पहले राज्य स्तर पर भी मेडल जीत चुकी हैं। पालाराम सैनी ने बताया कि सीवन की पोनिता और स्नेहा को भी सम्मानित किया गया है जो कांस्य पदक जीती हैं।
पालाराम सैनी के साथ डाॅ. सुरजीत सैनी, संजय सैनी ब्लाक समिति सदस्य, विनोद शर्मा एवं ईश्वर सैनी खानपुर ने भी इन बेटियों को सम्मानित किया। पालाराम सैनी ने बताया कि वह समय-समय पर कैथल की ऐसी होनहार बेटियों को सम्मानित करते हैं जो जिले का नाम राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करती हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि बेटियों को सम्मानित करने से उन्हें प्रोत्साहन मिलता है और अन्य विद्यार्थी भी इन्हें देखकर खेलों में रुचि लेते हुए अच्छे खिलाड़ी बनते हैं।