{"_id":"68cf03997e4369c6d5060f87","slug":"honey-muskan-nishu-and-payal-top-the-list-kaithal-news-c-245-1-kht1002-138155-2025-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: हनी, मुस्कान, नीशू और पायल अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: हनी, मुस्कान, नीशू और पायल अव्वल
Sun, 21 Sep 2025 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 21 Sep 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
30... जिला नागरिक अस्पताल में आयोजित सशक्त नारी स्वस्थ परिवार कार्यक्रम के दौरान प्रदर्शनी का अ
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। इंदिरा गांधी महिला महाविद्यालय की एनएसएस इकाई ने शहीदी दिवस और एनएसएस स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत ईश्वरीय वंदना से हुई। इसके बाद छात्राओं को योगाभ्यास कराया गया और स्थापना दिवस की शपथ दिलाई गई।
शिविर में आयोजित भाषण प्रतियोगिता में हनी, मुस्कान, नीशू और पायल प्रथम विजेता रहीं। कॉलेज प्राचार्या डॉ. आरती गर्ग ने बताया कि सभी विजेता छात्राएं 24 सितंबर को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में आयोजित स्थापना दिवस कार्यक्रम में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन भाषण के माध्यम से करेंगी। शिविर के दौरान छात्राओं को शहीदी दिवस के महत्व और देश के शहीदों के बलिदान की जानकारी दी गई। इस अवसर पर प्रबंधन समिति के प्रधान राम बहादुर खुरानिया ने कहा कि एनएसएस के माध्यम से समाजसेवा और राष्ट्रप्रेम की भावना को सशक्त किया जा सकता है। कार्यक्रम में कॉलेज प्रभारी श्वेता तंवर, एनएसएस इंचार्ज डॉ. दीपा अत्री और प्रो. रश्मि शर्मा भी उपस्थित रहीं।