{"_id":"68b8a3cf73255f05a10c4769","slug":"holiday-in-educational-institutions-of-guhla-subdivision-today-kaithal-news-c-18-1-knl1004-730735-2025-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: गुहला उपमंडल के शैक्षिक संस्थानों में आज अवकाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: गुहला उपमंडल के शैक्षिक संस्थानों में आज अवकाश
Thu, 04 Sep 2025 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 04 Sep 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। भारी बारिश और घग्गर नदी के बढ़ते जल स्तर को देखते हुए उपायुक्त प्रीति ने वीरवार को भी गुहला उपमंडल के सभी स्कूल, कॉलेज, आईटीआई, आंगनबाड़ी, खेल स्टेडियम व नर्सरी बंद रखने के आदेश जारी किए हैं।
यह निर्णय आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की धारा 34 के तहत जनहित में लिया गया है। हालांकि जिले की स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।
डीसी ने नागरिकों को सलाह दी कि वे अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें और मवेशियों को सुरक्षित स्थान पर रखें। उन्होंने जलभराव या बाढ़ प्रभावित खेतों और क्षेत्रों में जाने से मना किया है। आदेश का उल्लंघन करने पर आपदा प्रबंधन अधिनियम 2025 के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी। यह आदेश तत्काल प्रभाव से आगामी निर्देश तक लागू रहेंगे।