{"_id":"65c559a8b31126beea0d8794","slug":"hockey-matches-organized-in-habri-kaithal-news-c-18-1-knl1004-322592-2024-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: हाबड़ी में करवाए हॉकी के मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: हाबड़ी में करवाए हॉकी के मैच
Fri, 09 Feb 2024 04:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 09 Feb 2024 04:16 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। नशा मुक्त हरियाणा मुहिम के तहत पुलिस ने हॉकी खेल स्टेडियम हाबड़ी में लड़के-लड़कियों के हॉकी के मैच करवाए। एसपी उपासना ने खेलों का शुभारंभ करवाया और विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया।
एसपी उपासना ने कहा कि युवा अपनी ऊर्जा शिक्षा व खेलों में लगाएं व अपनी बेहतर प्रतिभा का प्रदर्शन कर अपने मां-बाप का नाम रोशन करें। पुलिस प्रशासन की ओर से नशे के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम में आमजन आगे आकर अपनी भूमिका निभाए ताकि नशे को पूरी तरह से खत्म किया जा सके। एसपी ने कहा कि जिला पुलिस सभी गांवों में युवाओं को खेल प्रतियोगिताओं के माध्यम से नशे से दूर रहने का संदेश दे रही है, जिसके काफी सार्थक परिणाम आ रहे हैं।
युवाओं से आह्वान करते हुए एसपी ने कहा कि हमारे देश में अनेक खिलाड़ी व अन्य व्यक्ति हैं जिन्होंने हमारे देश का परचम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लहराया है। उन अंतरराष्ट्रीय खिलाडिय़ों को अपना आदर्श मानकर निरंतर आगे बढऩे के लिए प्रयास करें। पुलिस विभाग नशा मुक्त हरियाणा मुहिम तहत निरंतर नशा तस्करों पर शिकंजा कस रहा है। उन्होंने कहा कि नशा बेचने वालों की असली जगह जेल है, इसलिए नशे का कारोबार करने वालों की सूचना नि:संकोच पुलिस को दें।
विज्ञापन
इसके अलावा मुहिम के तहत पुलिस ने गांव सिरसल में ग्रामीणों व विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणाम बताए व इस अभियान को सफल बनाने में आमजन से सहयोग की अपील की। ग्रामीणों को जानकारी दी गई कि नशा किसी भी व्यक्ति के लिए किसी प्रकार से हितकारी नहीं हो सकता। नशा करने वाले व्यक्ति को समाज हीनता की दृष्टि से देखता है। इसलिए किसी को किसी प्रकार के नशे की लत में नहीं पडऩा चाहिए।