फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Hisar Roadways bus, five trucks and bike collide in road accident

Kaithal News: सड़क दुर्घटना में हिसार रोडवेज की बस, पांच ट्रक और बाइक की टक्कर

Mon, 06 Nov 2023 02:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 06 Nov 2023 02:12 AM IST
विज्ञापन
Hisar Roadways bus, five trucks and bike collide in road accident
कलायत। चंडीगढ़-हिसार राष्ट्रीय मार्ग पर कलायत के गांव कैलरम के पास स्मॉग के कारण सड़क हादसा हो गया। इसमें हरियाणा रोडवेज हिसार डिपो की एक बस, पांच ट्रक और एक मोटर साइकिल की टक्कर हो गई। हादसे के बाद क्षतिग्रस्त वाहनों में बुरी तरह से फंसे लोगों को मशक्कत के बाद पुलिस और राहगीरों की मदद से निकाला गया। साथ ही उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। गनीमत रही कि इस दौरान किसी की जान नहीं गई। नेशनल हाई-वे पर लगे लंबे जाम को खोलने के लिए पुलिस ने क्रेनों का सहारा लिया। काफी समय बाद नेशनल हाईवे पर आवाजाही शुरू हो पाई।
विज्ञापन

घटनाक्रम के अनुसार, रविवार को दिन में हिसार से चंडीगढ़ जा रही हरियाणा रोडवेज की बस, पांच ट्रक और एक बाइक की कैलरम गांव के पास आपस में टक्कर हो गई। हादसे की वजह स्मॉग और रोडवेज के चालक की लापरवाही को बताई जा रही है। चश्मदीदों का कहना था कि चालक ने बस को बीचों-बीच खड़ा कर एक ट्रैक्टर चालक से साइड को लेकर बहस शुरू कर दी। इसके चलते आगे-पीछे चल रहे वाहन आपस में टकराते चले गए। टक्कर में वाहन के टायर के नीचे फंसा एक मोटर साइकिल सवार बुरी तरह से जख्मी हो गया, जबकि कई अन्य लोगों को भी मामूली चोटें आईं। सूचना पर थाना प्रभारी रोहताश कुमार दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और राहगीरों की मदद से घायलों को अस्पताल भिजवाया, जहां अधिकतर को प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। दूसरी ओर पुलिस ने रोडवेज की बस को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी। हादसे के बाद हाईवे पर लगे जाम को भी पुलिस ने मशक्कत के बाद सुचारु कराया। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद रोडवेज चालक और परिचालक वाहन छोड़कर मौके पर चले गए, जिसे पुलिस ने क्रेन से हटाकर कब्जे में लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed