Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   His contribution to the field of education will be remembered: Education Minister

शिक्षा के क्षेत्र में उनका योगदान याद किया जाएगा : शिक्षा मंत्री

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
His contribution to the field of education will be remembered: Education Minister
06 ढांड 01 मंच पर उपस्थित शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा तथा समारोह में मौजूद जनसमूह।
ढांड। गांव कौल स्थित बाबू अनंतराम जनता महाविद्यालय में पूर्व विधानसभा स्पीकर एवं शिक्षाविद स्वर्गीय ईश्वर सिंह का जन्म शताब्दी समारोह उनके समाधि स्थल पर धूमधाम से मनाया गया। समारोह में प्रदेश के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि स्वर्गीय ईश्वर सिंह एक महान शिक्षाविद, दूरदर्शी व्यक्तित्व और समाज के प्रति समर्पित जननेता थे। शिक्षा के क्षेत्र में उनका योगदान सदैव याद किया जाएगा। वे विशेष रूप से महिला शिक्षा के लिए चिंतित रहते थे और मानते थे कि यदि एक महिला शिक्षित होती है तो वह दो परिवारों को शिक्षित करने का काम करती है। इसी सोच के साथ उन्होंने महिला शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास किए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पूंडरी हलके में दो महिला कॉलेजों की स्थापना उनके दूरदर्शी विचारों और शिक्षा के प्रति समर्पण की बड़ी उपलब्धि रही है। शिक्षा मंत्री ने पूर्व विधायक तेजवीर सिंह की सराहना करते हुए कहा कि वे स्वर्गीय ईश्वर सिंह के दिखाए मार्ग पर चलते हुए उनके अधूरे सपनों को साकार करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
विज्ञापन

महाविद्यालय प्रबंधन समिति के प्रधान एवं पूर्व विधायक तेजवीर सिंह ने कहा कि स्वर्गीय ईश्वर सिंह उनके लिए ही नहीं बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनकी ओर से दिखाए गए मार्ग, शिक्षा के प्रति समर्पण और समाज सेवा के आदर्शों को आज भी सर्वोपरि माना जाता है। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास है कि स्वर्गीय ईश्वर सिंह की सोच और उनके अधूरे कार्यों को आगे बढ़ाते हुए शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए जाएं। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय प्रबंधन समिति के प्रधान और पूर्व विधायक तेजवीर सिंह ने की। समारोह में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक गुर्जर, स्वामी ज्ञानानंद, सतपाल शर्मा मौजूद रहे।

06 ढांड 01 मंच पर उपस्थित शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा तथा समारोह में मौजूद जनसमूह।

06 ढांड 01 मंच पर उपस्थित शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा तथा समारोह में मौजूद जनसमूह।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed