{"_id":"673ced9b975978a7a507b334","slug":"hired-teacher-kept-in-his-place-suspended-kaithal-news-c-18-1-knl1004-523115-2024-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: अपने स्थान पर रख दिया किराये का टीचर, सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: अपने स्थान पर रख दिया किराये का टीचर, सस्पेंड
Wed, 20 Nov 2024 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 20 Nov 2024 01:27 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी कैथल ने राजकीय स्कूल जटहेड़ी के प्राथमिक अध्यापक जगबीर सिंह को सस्पेंड कर दिया है। उसके खिलाफ आरोप के मुताबिक, स्कूल में वे अपने स्थान पर किसी अन्य महिला अध्यापिका के माध्यम से बच्चों की पढ़ाई करवा रहे थे।
गौरतलब है कि पूंडरी के विधायक सतपाल जांबा को मिली तो उन्होंने 17 नवंबर को जटहेडी के सरकारी स्कूल में छापेमारी की। वहां पाया गया कि बच्चों को एक लड़की पढ़ा रही है। विधायक जांबा के पूछने पर महिला टीचर ने बताया कि वे स्थायी तौर पर नहीं लगी हुई है, उन्हें पंचायत ने छह हजार रुपये महीने पर लगाया हुआ है और स्कूल के स्थायी टीचर जगबीर सिंह है।
बच्चों से जब विधायक ने पूछा कि उन्हें कौन पढ़ाता है तो बच्चों ने कहा कि मैडम पढ़ाती हैं। पूछताछ की गई तो पता चला कि पिछले काफी समय से जगबीर मास्टर खुद आने की बजाय अध्यापिका से बच्चों को पढ़वाता है और लड़की टीचर को छह हजार रुपये महीने का वेतन देता है। इसके बाद विधायक ने बीईओ कार्यालय से संपर्क कर वहां मौके पर बुलाया।
विज्ञापन
तभी वहां पर अध्यापक जगबीर सिंह भी आ गए। कहा कि स्कूल में आठ छोटे बच्चे हैं और उन्हें विभाग के कार्य से बाहर भी जाना पड़ता है। पंचायत की अनुमति और बीईओ के मौखिक आदेशानुसार अध्यापक रखी हुई है। इसके बाद बीईओ कार्यालय से आए प्रिंसिपल को विधायक जांबा ने अध्यापक की विभागीय जांच करने के निर्देश दिए थे।
प्राथमिक अध्यापक जगबीर सिंह ने 17 नवंबर को कहा था कि स्कूल में वे अकेले अध्यापक हैं। बच्चों की पढ़ाई खराब न हो इसके लिए पंचायत से रेजूलेशन डलवाकर और बीईओ के मौखिक आदेश के बाद एक लड़की टीचर रखी हुई है। इसका वेतन वह दिया करते थे। विभाग के काम से बाहर जाने पर छोटे बच्चों को अकेले नहीं छोड़ सकते हैं। इसी वजह से उन्होंने लड़की को बतौर टीचर रखा था।
पूंडरी हलके के विधायक सतपाल जांबा की ओर से प्राथमिक अध्यापक जगबीर की जांच के आदेश जारी किए गए थे। जांच के दौरान पाया गया कि अध्यापक जगबीर द्वारा अपने स्थान पर एक महिला को अध्यापिका को रखा हुआ था। -सरोज दहिया, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी