फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Hindrance in Siwan CHC building

Kaithal News: सीवन सीएचसी के भवन में अड़चन

Sun, 23 Feb 2025 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 23 Feb 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Hindrance in Siwan CHC building
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सीवन। नगर के लोग सरकारी अस्पताल के भवन के निर्माण की लंबे समय से आस लगाए हैं, लेकिन भवन का निर्माण नहीं हो पा रहा है। इस मुख्य कारण भूमि का नगर पालिका के नाम न होना है। सीवन का सरकारी अस्पताल ग्राम पंचायत की भूमि पर बना हुआ है। यह भूमि सरकारी अस्पताल के नाम पर नहीं हुई है। अब नगर में नगरपालिका बन चुकी है और यह भूमि नगरपालिका के नाम पर आ गई है। ऐसे में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के भवन निर्माण में एक बार फिर से अड़चन लगी है।

गौरतलब है कि पहले तो सरकारी अस्पताल को किसी अन्य स्थान पर शिफ्ट करके पुराने अस्पताल को तोड़कर नया भवन बनाए जाने की योजना थी परंतु जब लंबा समय बीत जाने ओर कई विकल्पों पर विचार करने के बाद कोई हल नहीं निकला तो यह तय किया गया है कि अस्पताल को पीछे के क्वार्टरों में शिफ्ट करके आगे का भवन निर्माण किया जाएगा। इसके बाद पीछे का भवन निर्माण किया जाएगा, लेकिन इसमें सबसे बड़ी समस्या भूमि का नगर पालिका के नाम न होना आई।
विज्ञापन

नगर निवासी समाजसेवी प्रशांत आनंद ने कहा कि सीवन का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का भवन बहुत पुराना है। यह बहुत खस्ता हाल में है। कई बार छत से लेंटर के टुकड़े भी गिर चुके हैं और अंदर काम करने वाले कर्मचारी भी अपनी जान को जोखिम में डाल कर काम कर रहे हैं। ऐसे में यदि कोई नुकसान होता है तो उसकी जिम्मेदारी कौन लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पवन शर्मा ने कहा कि नए बनने वाले नगरपालिका अध्यक्ष के सामने सबसे बड़ा मुद्दा यही होना चाहिए कि सीवन का अस्पताल के भवन का निर्माण करवाया जाए। इसके लिए कई बार प्रशासन व सरकार से गुहार लगाई गई है, लेकिन काम नहीं हुआ है। अब यदि कोई काम करने वाला अध्यक्ष पद को संभालेगा तो ही कोई उम्मीद लगाई जा सकती है।

एडवोकेट गौरव वधवा ने कहा कि लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं देने वाला अस्पताल का भवन खुद बीमार है। भवन के निर्माण के लिए मांग की जा रही है पर बार-बार आश्वासन मिलता है कि जल्द निर्माण आरंभ होगा परंतु कोई न कोई अड़चन आ जाती है। सरकार व प्रशासन को मिल कर इस समस्या का समाधान करना चाहिए और नए भवन का निर्माण जल्द से जल्द करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed