फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Himanshu Dhillon from Kaithal won two silver medals at the Asian Games.

Kaithal News: कैथल के हिमांशु ढिल्लों ने एशियन गेम्स में जीते दो रजत पदक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Himanshu Dhillon from Kaithal won two silver medals at the Asian Games.
निशानेबाज हिमांशु ढिल्लों।
कैथल। कैथल के अशोका गार्डन कॉलोनी निवासी युवा निशानेबाज हिमांशु ढिल्लों ने एशियन गेम्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो रजत पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। वे मूल रूप से जींद के निवासी हैं। जापान में आयोजित 20वें एशियन गेम्स में 20 वर्षीय हिमांशु ने 10 मीटर एयर राइफल की टीम और व्यक्तिगत दोनों स्पर्धाओं में रजत पदक हासिल किया। एशियन गेम्स में अपने पदार्पण में ही दो पदक जीतकर हिमांशु ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है।
विज्ञापन

हिमांशु का पैतृक गांव जींद जिले का डाहौला है। हिमांशु ने 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में रुद्रांक्ष पाटिल और पार्थ माने के साथ मिलकर रजत पदक जीता। इसके बाद व्यक्तिगत स्पर्धा के फाइनल में भी उन्होंने शानदार निशाने लगाए। व्यक्तिगत फाइनल में चीन के ओलंपिक चैंपियन शेंग लिहाओ के बाद दूसरे स्थान पर रहते हुए हिमांशु ने दूसरा रजत पदक अपने नाम किया। कैथल विधायक आदित्य सुरजेवाला ने हिमांशु ढिल्लों और उनके परिवार सहित कोच को इस शानदार उपलब्धि पर बधाई और शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन


कैथल में रहकर नेहरा शूटिंग रेंज में किया अभ्यास
हिमांशु कैथल में रहकर ही नियमित रूप से नेहरा शूटिंग रेंज में अभ्यास करते हैं। लगातार अभ्यास, मेहनत और लक्ष्य पर एकाग्रता के दम पर उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई। कम उम्र में मिली यह उपलब्धि जिले के उन युवाओं के लिए भी प्रेरणा है जो खेलों में अपना कॅरिअर बनाना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहली ही एशियन गेम्स में दो पदक जीते
एशियन गेम्स के अपने पहले ही मुकाबले में दो रजत पदक जीतने वाले हिमांशु की सफलता ने कैथल के खेल जगत में खुशी का माहौल बना दिया है। परिवार और खेल प्रेमियों में उनकी उपलब्धि के लिए उत्साह है। हिमांशु की सफलता यह भी दिखाती है कि स्थानीय स्तर पर नियमित अभ्यास और सही मार्गदर्शन के साथ खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंच सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed