{"_id":"66d79bd95ae674a5fb007964","slug":"himani-and-preeti-first-in-speech-competition-kaithal-news-c-245-1-kht1001-120794-2024-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: भाषण प्रतियोगिता में हिमानी और प्रीती प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: भाषण प्रतियोगिता में हिमानी और प्रीती प्रथम
विज्ञापन
कैथल। आरकेएसडी कॉलेज के इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग ने मंगलवार को भाषण प्रतियोगिता करवाई। इस प्रतियोगिता का विषय भारत में सेमीकंडक्टर निर्माण, अंतरिक्ष अन्वेषण में इलेक्ट्रॉनिक्स की भूमिका और इंटरनेट ऑफ थिंग्स रहा। कॉलेज प्राचार्य डॉ. संजय गोयल और इलेक्ट्रॉनिक्स विभागाध्यक्ष डॉ. राजेश देशवाल ने विद्यार्थियों के बीच भाषण प्रतियोगिता के महत्व को साझा किया और उन्हें भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
प्रतियोगिता में हिमानी और प्रीति ने प्रथम, जन्नत और तुषार ने दूसरा और निशा और ईशु सिंगला तीसरे स्थान पर रहीं। कार्यक्रम में डॉ. अशोक शर्मा, प्रो. प्रीति बंसल और डॉ. मतिश गर्ग ने निर्णायक की भूमिका निभाई। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य ने सभी विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर डॉ. रघबीर लांबा, प्रो. मंजू गर्ग, प्रो. अजीत सिंह, प्रो. भावना सिंधवानी मौजूद रहे।
वहीं, कॉलेज के बीएससी के छात्रों ने बीआर आंबेडकर राजकीय कॉलेज में आयोजित जिला स्तरीय विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। 10 टीमों में से आठ टीमों का चयन अंतिम प्रतियोगिता के लिए किया गया। कॉलेज की दो टीमों ने डॉ. श्वेता गर्ग के मार्गदर्शन में इसमें भाग लिया। पहली टीम की छात्रा मानसी विभा और जन्नत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। पांच टीमों ने जोनल स्तर पर जगह बनाई, जिसमें कॉलेज की छात्रा साक्षी स्मृति और अग्रिम की दूसरी टीम भी शामिल थी।