{"_id":"69347de2a94817b0510c1f38","slug":"himachal-drug-supplier-arrested-kaithal-news-c-245-1-kht1012-141754-2025-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: हिमाचल का नशा सप्लायर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: हिमाचल का नशा सप्लायर गिरफ्तार
Sun, 07 Dec 2025 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 07 Dec 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
II
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। थाना ढांड पुलिस ने 1 किलो 45 ग्राम चरस बरामदगी मामले में हिमाचल के निवासी मुख्य सप्लायर पुरुषोत्तम को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद ने बताया कि ढांड पुलिस के एएसआई भान सिंह की टीम ने 2 नवंबर को ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन के तहत बस स्टैंड ढांड से संदिग्ध गांव ट्योठा निवासी धर्मेंद्र सिंह को काबू किया था।
पूछताछ के आधार पर आरोपी के आईसीआईसीआई बैंक कॉलोनी, ढांड स्थित किराये के कमरे से 1 किलो 45 ग्राम चरस/सुल्फा बरामद की गई थी। मामले में थाना ढांड में प्राथमिकी दर्ज कर धर्मेंद्र को पुलिस रिमांड पर लिया गया था।
आगे की जांच के दौरान धर्मेंद्र ने खुलासा किया कि उसे यह चरस गांव बरैन, जिला कुल्लू (हिमाचल प्रदेश) निवासी पुरुषोत्तम ने सप्लाई की थी। इसी आधार पर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील कुमार की अगुवाई में एएसआई भान सिंह की टीम ने आरोपी पुरुषोत्तम को भी गिरफ्तार कर लिया है।