फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Highway closed for 20 hours to prevent farmers from going to Mahapanchayat

Kaithal News: किसानों को महापंचायत में जाने से राेकने के लिए 20 घंटे बंद रखा हाईवे

Mon, 16 Sep 2024 07:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 16 Sep 2024 07:29 AM IST
विज्ञापन
Highway closed for 20 hours to prevent farmers from going to Mahapanchayat
गुहला-चीका। पंजाब से आने वाले किसानों को जींद जिले के उचाना में आयोजित किसान महापंचायत में जाने से रोकने के लिए प्रशासन ने कैथल-पटियाला स्टेट हाईवे पर गांव टटियाना स्थित घग्गर नदी के पुल के ऊपर शनिवार शाम लगभग छह बजे बड़े अवरोधक लगाकर उसे बंद कर दिया। जिससे इस मार्ग पर आवाजाही ठप्प हो गई। पुल के बंद होने से वाहन चालकों और राहगीरों को काफी परेशानी हुई। इस दौरान वाहन चालक अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक रास्तों से गुजरते देखे गए। रविवार को करीब 2 बजकर 30 मिनट पर अवरोधक हटाए गए। करीब 20 घंटे तक मार्ग को बंद किए जाने से किसान यूनियन के नेताओं के साथ-साथ स्थानीय लोगों में भी नाराजगी देख गई।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन के जिला आईटी सैल प्रभारी जरनैल सिंह जैली, जिला उपप्रधान केवल सदरेहड़ी, किंद्र ठेकेदार, भाकियू शहीद भगत सिंह के जिला प्रवक्ता एडवोकेट दलबीर नैन ने कहा कि आज उचाना में किसानों की शांतिपूर्वक महापंचायत बुलाई गई थी, लेकिन प्रशासन की ओर से पंजाब की तरफ से हरियाणा में आने वाले सभी छोटे बड़े मार्गों पर अवरोधक लगा उन्हें बंद कर दिया। स्थानीय लोगों के मुताबिक प्रशासन की ओर से रास्ते बंद किए जाने से से आम जनता को 24 घंटों से अधिक समय तक दिक्कतें झेलनी पड़ी हैं।
विज्ञापन

जींद उचाना में होने वाली किसान महापंचायत के मद्देनजर उच्च अधिकारियों के आदेश मिले थे। इसके बाद टटियाना बॉर्डर बंद किया गया था ताकि चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था कायम रह सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरेश सैनी, थाना प्रभारी चीका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed