फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Higher Education Department will release the first merit list today

Kaithal News: उच्चतर शिक्षा विभाग आज जारी करेगा पहली मेरिट सूची

Thu, 04 Jul 2024 05:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 04 Jul 2024 05:58 AM IST
विज्ञापन
Higher Education Department will release the first merit list today
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिले में विभिन्न कॉलेजों में स्नातक कक्षाओं के लिए दाखिला प्रक्रिया जारी है। दाखिला प्रक्रिया के तहत आवेदन की समय भी समाप्त हो चुका है। इसके तहत बुधवार को विद्यार्थियों की ओर से अपने दस्तावेजों के सत्यापन का अंतिम दिन रहा था।

अब वीरवार को विभाग की ओर से पहली मेरिट सूची जारी की जाएगी। पहली मेरिट सूची जारी होने से एक दिन पहले शहर के विभिन्न कॉलेजों में अपने दस्तोवजों के सत्यापन के लिए विद्यार्थियों की भीड़ जुटी थी। इस दौरान आरकेएसडी व आईजी महिला कॉलेज में विद्यार्थियों का तांता लगा रहा। गौरतलब है कि जिले में 15 कॉलेजों में 9500 सीटों के लिए दाखिले के लिए 13 हजार से अधिक आवेदन आ चुके हैं।
विज्ञापन


एनएसएस का मेरिट सर्टिफिकेट प्राप्त करने पर मिलेंगे पांच अंक ः 12वीं कक्षा में एनएसएस का मेरिट सर्टिफिकेट प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को अंडर ग्रेजुएट कोर्स में दाखिला के लिए आवेदन करने पर पांच अंक मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा सरकार ने गत वर्ष अंडर-ग्रेजुएट पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत पांच अंकों की मान्यता को बहाल करने का फैसला लिया था। वहीं कॉलेज पाठ्यक्रम की सीटों पर दाखिले के साथ-साथ खेल कोटे की सीटों पर भी दाखिले किए जाएंगे। इसके लिए आवेदकों के पास खेल विभाग से बना हुआ स्पोट्र्स ग्रेडेशन सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है।


शेड्यूल में किया गया था बदलाव

उच्चतर शिक्षा विभाग के जिला नोडल अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि विभाग के निदेशालय ने कॉलेजों में दाखिले के लिए जारी शेड्यूल में बदलाव किया था। इसके तहत स्नातक कक्षा में दाखिले के लिए अब चार जुलाई को पहली प्रोविजनल वरियता सूची जारी करने का फैसला लिया था। जबकि यह पहले दो जुलाई को जारी की जानी थी। पांच से 13 जुलाई के दौरान प्रथम और द्वितीय मेरिट लिस्ट जारी की जाएंगी। साथ ही फीस जमा करने की क्रिया जारी रहेगी। पहली दो काउंसलिंग के बाद कॉलेजों में नए सत्र की कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। कॉलेजों में दाखिले के लिए परिवार पहचान पत्र अनिवार्य किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed