{"_id":"6876b1b36200425afd045e69","slug":"high-ramps-become-a-cause-of-trouble-in-faral-village-kaithal-news-c-18-1-knl1004-693013-2025-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: फरल गांव में ऊंचे रैंप बने परेशानी का कारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: फरल गांव में ऊंचे रैंप बने परेशानी का कारण
Wed, 16 Jul 2025 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 16 Jul 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पूंडरी। पूंडरी-ढांड मुख्य मार्ग से फरल गांव में प्रवेश के लिए शिव मंदिर, गुरुद्वारा और वाल्मीकि बस्ती होते हुए कौल रोड तक जाने वाली सड़क पर बनाए गए रैंप लोगों के लिए मुसीबत बन गए हैं। पीडब्ल्यूडी द्वारा मिट्टी डालकर अस्थायी रूप से बनाए गए ये रैंप न केवल अत्यधिक ऊंचे हैं, बल्कि असंतुलित भी हैं, जिससे वाहन चालकों, बुजुर्गों और स्कूली छात्राओं को रोजाना भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव की लड़कियों का विद्यालय इसी मार्ग पर स्थित है, जहां तक पहुंचने के लिए इन रैंपों से होकर गुजरना अनिवार्य है। ग्रामीण कुलदीप सिंह, जितेंद्र, जसविंद्र, लाडी, सोनू, तरसेम और मेहूल ने बताया कि असंतुलित रैंपों के कारण दोपहिया वाहन अक्सर फिसल जाते हैं। संवाद