फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   High Court seeks response in the matter of uploading fake satisfaction letter in CM window

सीएम विंडो में फर्जी संतुष्टि पत्र अपलोड करने के मामले में हाईकोर्ट ने मांगा जवाब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Sep 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
High Court seeks response in the matter of uploading fake satisfaction letter in CM window
सीएम विंडो में फर्जी संतुष्टि पत्र अपलोड करने के मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने पुलिस से फर्जी हस्ताक्षर करने के दोषियों पर अब तक एफआईआर दर्ज न करने को लेकर जयपाल रसूलपुर की याचिका पर जवाब मांगा है। मार्केटिंग बोर्ड के कैथल के डीएमईओ से लेकर तत्कालीन पूंडरी चौकी इंचार्ज और जांच अधिकारी सहित अन्य को शामिल किया है।
विज्ञापन

बता दें की आरटीआई कार्यकर्ता जयपाल रसूलपुर ने 7 जुलाई 2020 को पूंडरी अनाज मंडी की दुकानों में गैर कानूनी तरीके से संचालन किए जा रहे बैंकों के विरुद्ध सीएम विंडो में एक शिकायत की थी। अधिकारियों ने आनन-फानन में शिकायतकर्ता द्वारा सीएम विंडो पर की गई शिकायत की फर्जी संतुष्टि पत्र के आधार पर अंतिम रिपोर्ट अपलोड कर दी। जिस पर उसके फर्जी हस्ताक्षर किए गए थे। विभागीय स्तर पर कोई सुनवाई न होने पर उसने चंडीगढ़ हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी, जिस पर हाई कोर्ट ने मामले की निजता को देखते हुए हरियाणा सरकार सहित पुलिस विभाग व मार्केटिंग बोर्ड के अधिकारियों सहित 11 पक्षों को इस केस में नोटिस जारी करते हुए इस पूरे मामले की रिपोर्ट तलब की है। जिसमें आगामी तिथि 8 नवंबर लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed