फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   High competition in colleges: 1,660 applications received for 560 BA seats.

काॅलेजों में प्रतिस्पर्धा अधिक : बीए में 560 सीटों पर 1660 आवेदन आए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
High competition in colleges: 1,660 applications received for 560 BA seats.
कैथल। शहर के तीन प्रमुख कॉलेजों आरकेएसडी कॉलेज, राजकीय कॉलेज और इंदिरा गांधी महिला महाविद्यालय में स्नातक प्रवेश के लिए आए आवेदन विद्यार्थियों की बदलती पसंद को दिखा रहे हैं।
विज्ञापन

आंकड़ों के अनुसार छात्र-छात्राएं अब भी रेगुलर बीए, बीकॉम, बीसीए और बीएससी लाइफ साइंस जैसे पाठ्यक्रमों को प्राथमिकता दे रहे हैं। इवनिंग और कुछ स्पेशलाइज्ड कोर्स में छात्र आवेदन नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन

इन पाठ्यक्रमों में निर्धारित सीटों की तुलना में काफी कम आवेदन आए हैं। उच्चतर शिक्षा विभाग के संशोधित कार्यक्रम के अनुसार पहली मेधा सूची 10 जुलाई को जारी होगी। कॉलेजों में दाखिलों के लिए 30 जून आवेदन की अंतिम तिथि थी। आरकेएसडी कॉलेज में बीए की 560 सीटों पर 1660 और बीकॉम की 160 सीटों पर 570 आवेदन प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीसीए, बीबीए, बीसीए (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस), बीसीए (डेटा साइंस) और बीएससी लाइफ साइंस में भी सीटों के मुकाबले कई गुना आवेदन आए हैं। राजकीय कॉलेज में बीए की 120 सीटों पर 734, बीसीए की 40 सीटों पर 225 और बीएससी लाइफ साइंस की 30 सीटों पर 218 आवेदन मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed