फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Hepatitis-C reduced patient is not free from unseen danger

हेपेटाइटिस-सी दिवस आज, जिले में घटे मरीज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
Hepatitis-C reduced patient is not free from unseen danger
22-कैथल। पुराने अस्पताल का दृश्य। - फोटो : Kaithal
जिले में पहले के मुकाबले हेपेटाइटिस-सी के मरीज कम हुए हैं, लेकिन इसकी अनदेखी खतरे से खाली नहीं है। मीठे जहर नाम से जानी जाने वाली इस बीमारी के लिए सरकार की ओर से निशुल्क दवा का प्रावधान है। ऐसे में समय रहते उपचार से हम इसके खतरों को काफी हद तक कम कर सकते हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार थकान, भूख न लगना, आंखों और त्वचा का पीलापन हेपेटाइटिस सी के लक्षण हैं। इसके संक्रमण से व्यक्ति का लीवर क्षतिग्रस्त हो जाता है। करीब सात आठ साल पहले तक इस बीमारी का इलाज काफी महंगा था, लेकिन सरकार द्वारा इस बीमारी के इलाज के लिए निशुल्क दवा का प्रावधान किए जाने के बाद से इस पर नियंत्रण हुआ है। जानकारी के अनुसार जिले में वर्ष 2017 में 1738 मरीज रजिस्टर्ड थे। अगले साल 2018 में 1707 मरीज रजिस्टर्ड हुए।
विज्ञापन

वहीं वर्ष 2019 में 1953 मरीज रजिस्टर्ड हुए और 2020 में कुल 1550 मरीज सामने आये। चालू वर्ष में अभी तक 641 मरीज पंजीकृत हुए हैं जो पिछले सालों के मुकाबले काफी कम हैं। हालांकि यह सरकारी अस्पतालों के आंकड़े हैं, इसके अलावा निजी अस्पतालों में भी उपचार के लिए लोग पहुंचते हैं जो इससे अलग है। सीएमओ डॉ. शैलेंद्र ममगाईं ने बताया कि हेपेटाइटिस ऐसी खतरनाक बीमारी है, जिसके संक्रमण से लीवर में सूजन आ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हेपेटाइटिस-बी और सी का वायरस शरीर में कई साल तक शांत रह सकता है। इससे क्रॉनिक हेपेटाइटिस-सी का खतरा बना रहता है। शुरू में इसके लक्षण समझ में नहीं आते। कुछ दिन बाद थकान महसूस होना, भूख न लगना, पेट दर्द होना, सिर दर्द होना, चक्कर आना और पेशाब का पीला रंग होना जैसी समस्याएं सामने आती हैं। उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा हेपेटाइटिस उपचार कार्यक्रम के तहत बीमारी के निशुल्क उपचार की सुविधा दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed