{"_id":"67e45787fdb570dbd609dfae","slug":"hemlata-saini-of-siwan-and-babli-took-charge-in-pundri-kaithal-news-c-18-1-knl1004-610736-2025-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: सीवन की हेमलता सैनी और पूंडरी में बबली ने संभाला कार्यभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: सीवन की हेमलता सैनी और पूंडरी में बबली ने संभाला कार्यभार
Thu, 27 Mar 2025 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 27 Mar 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सीवन/पूंडरी। सीवन की नगर पालिका अध्यक्ष हेमलता सैनी और पूंडरी की नगर पालिका अध्यक्ष बबली गोस्वामी ने बुधवार को अपने-अपने कार्यालयों में अपने पदभार संभाल लिए।
हेमलता सैनी अपने परिवार के सदस्यों, कई पार्षदों व अपने समर्थकों के साथ कार्यालय में सुबह पहुंची। इस मौके पर हवन किया गया और इसके बाद उन्होंने नगरपालिका में बने अपने कार्यालय में पहुंच कर कार्यभार संभाला। फिर पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि नगर का विकास उनकी प्राथमिकता होगी। सबसे पहले गलियों, नालियों का निर्माण करवाया जाएगा।
नगर की बहुत सी गलियां बनी नहीं हैं और बहुत सी गलियां खस्ता हाल में हैं। उन्हें ठीक करवाया जाएगा या फिर उनका दोबारा से निर्माण करवाया जाएगा। इसके साथ ही नगर में सफाई का सही प्रकार से करवाया जाएगा। नगर में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नगर में सभी स्थानों पर स्ट्रीट लाइटें लगवाई जाएंगी।
विज्ञापन
कार्यभार संभालने के बाद उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया। इस अवसर पर समाज सेवी संदीप सैनी, पार्षद जितेन्द्र शर्मा, पार्षद धर्मेन्द्र शर्मा, पार्षद सतनाम कौर व कई पार्षद आदि मौजूद रहे।
उधर, पूंडरी में नई अध्यक्ष बबली गोस्वामी ने भी पद ग्रहण किया। नगरपालिका सचिव अशोक कुमार ने अध्यक्ष बबली गोस्वामी को गुलदस्ता देकर स्वागत करते हुए उनको पद ग्रहण करवाया।
इस अवसर अध्यक्ष बबली गोस्वामी ने कहा कि उनकी प्राथमिकता पूंडरीक तीर्थ के सौंदर्यीकरण, नगर पालिका क्षेत्र में साफ-सफाई, जल आपूर्ति, सड़क निर्माण और अन्य बुनियादी सुविधाओं को सुधारना है। इसके अलावा उन्होंने युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भी योजनाएं बनाई हैं। उन्होंने कहा कि सभी पार्षदों के साथ शहर को चार चांद लगाने का प्रयास है। इस अवसर पर वार्ड नंबर एक से 16 तक के पार्षद मौजूद रहे।
उधर, कलायत नगर पालिका के अध्यक्ष अंकित जैलदार ने कहा कि उनका लक्ष्य नगर का समग्र विकास करवाना है। यहां पर युवाओं के लिए खेल स्टेडियम के लिए स्थान और उसका निर्माण अपना प्राथमिकता बताई। उन्होंने कहा कि लोगों ने उन पर जो विश्वास किया है उस पर वे खरा उतरेंगे और विकास का नया अध्याय लिखेंगे।