फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Heavy vehicles cause jam, people get worried

Kaithal News: भारी वाहनों से लगता है जाम, लोग परेशान

Mon, 25 Dec 2023 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 25 Dec 2023 01:47 AM IST
विज्ञापन
Heavy vehicles cause jam, people get worried
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सीवन। कैथल-चीका राज्य राजमार्ग पर भारी भरकम वाहनों के कारण जाम लग रहा है। इससे सीवन के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सीवन का बाजार मेन रोड पर स्थित है और इस कारण से वाहनों का आना जाना भी सीवन के मुख्य बाजार के बीच में से होता है। स्थानीय लोगों ने सीवन में बाईपास बनाकर समस्या ने निजात दिलाने की मांग उठाई है।
सीवन के प्रमुख समाज सेवी सुरेश मेहता, पूर्व मंडी प्रधान कृष्ण गर्ग, इन्द्रजीत मदान, अधिवक्ता गौरव वधवा, भीषू चौधरी, नरेश मित्तल, जरनैल सिंह धन्जू, राज कुमार वधवा के मुताबिक भारी वाहनों की आवाजाही से मुख्य मार्ग पर स्थित बाजार के बीच में रोजना ही जाम लग जाता है। सीवन में मुख्य मार्ग पर दोनों ओर बाजार होने के कारण दोनों ओर दो पहिया वाहन खड़े होते हैं और बड़े वाहनों को निकलने का रास्ता ही नहीं बचता है।
विज्ञापन

जब से डिवाइडर बना है जाम की समस्या ओर अधिक बढ़ गई है। इस समस्या से निजात पाने का एक ही रास्ता है कि बड़े वाहनों को सीवन में आना ही न पड़े और वह बाहर से ही निकल जाएं। इसके लिए आवश्यक है कि सीवन में एक बाईपास का निर्माण किया जाए, ताकि नगर के अंदर वाहनों की भीड़ को समाप्त किया जा सके। कैथल से पटियाला तक कोई भी टोल न होने के कारण अधिकतर बड़े वाहन टैक्स बचाने के लिए इस रास्ते का इस्तेमाल करते है। भारी वाहनों के कारण सड़कों की हालत जल्द ही खराब हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed