फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   heavy road accident in kaithal six people including couple died in a collision between two cars

कैथल में भीषण सड़क हादसा: दो कारों की आपसी भिड़ंत में दंपती समेत छह लोगों की दर्दनाक मौत  

Tue, 30 Nov 2021 11:32 AM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, कैथल
अमर उजाला ब्यूरो, कैथल Published by: सुशील कुमार Updated Tue, 30 Nov 2021 11:32 AM IST
सार

एक कार में सवार पति-पत्नी की मौत तो दूसरी कार में बरात से लौट रहे चालक सहित चार की मौत हो गई। डीएसपी ने घटनास्थल का दौरा किया है। अस्पताल में परिजनों की भीड़ उमड़ गई है।

विज्ञापन
heavy road accident in kaithal six people including couple died in a collision between two cars
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कैथल के पूंडरी-राजौंद मार्ग पर स्थित गांव पाई के निकट दो कारों की भीषण टक्कर में एक महिला सहित छह लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में तीन पूंडरी, एक हिसार के गांव सातरोड़, एक नरवाना और एक दंपति जींद के गांव मलार का है। डीएसपी ने मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया। अस्पताल में परिजनों का तांता लगा हुआ है।

विज्ञापन


अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार पूंडरी में एक विवाह समारोह में भाग लेने के लिए परिजन कार में सवार होकर गए थे। वे सुबह बरात से लौट रहे थे। वहीं एक अन्य कार में सवार कुछ लोग जींद के गांव मलार जा रहे थे। पाई के पास दोनों कारों की टक्कर हो गई। एक कार में मलार निवासी दंपति विनोद व बाला, सहित सोनिया व एक बच्चा विराज सवार थे। हादसे में विनोद व बाला की मौत हो गई। वहीं दूसरी कार में सवार पूंडरी के सैनी मोहल्ला निवासी चालक सत्यम, रमेश कुमार, नरवाना से अनिल कुमार व हिसार के गांव सातरोड़ निवासी शिवम की मौत हो गई। हादसे में सतीश व बलराज घायल हो गए। ये सभी पूंडरी में राजू के विवाह में आए थे। सुबह के समय वे लौट रहे थे। हादसे के बाद परिवार की खुशियां मातम में बदल गई हैं। डीएसपी रविंद्र सांगवान मौके पर पहुंच गए हैं और स्थिति का जायजा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed