{"_id":"641c9dc8338373f298079334","slug":"heavy-damage-to-crops-in-chika-kaithal-news-c-18-1-69026-2023-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: चीका में फसलों को भारी नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: चीका में फसलों को भारी नुकसान
Fri, 24 Mar 2023 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 24 Mar 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
गुहला-चीका। गत सोमवार को हुई बारिश से गांव भागल, बनेहड़ा, भूसला, हरिगढ़, सिह, मैंगड़ा सहित दर्जनों गांवों में गेहूं व अन्य फसलों को भारी नुकसान हुआ है। कई गांवों में गेहूं की फसल तो बर्बाद हो गई। किसान पिछले तीन दिनों से खेतों से पानी निकालने में जुटे हैंं, लेकिन जैसे-जैसे पानी निकालने में देर हो रही है।
भागल के सरपंच सुदेश शर्मा, किसान सुभाष चंद, संदीप पुनिया, भूसला के पूर्व सरपंच गोपी सिंह ने बताया कि गांव में गेहूं, सरसों, सब्जियां में काफी नुकसान हुआ है। किसान तीन बार अधिकारियों को ज्ञापन सौंप गिरदावरी की मांग कर चुके हैं, लेकिन 72 घंटे गुजर जाने के बाद भी कोई अधिकारी किसानों की सुध लेने गांव में नहीं आया।
भाकियू शहीद भगत सिंह के जिला प्रवक्ता एडवोकेट दलबीर नैन ने कहा कि खराब हुई फसलों की गिरदावरी करवाने की बजाए प्रशासन सूचना देने के नाम पर किसानों से सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगवा रहा है।
विज्ञापन
गुहला क्षेत्र में बारिश व ओलावृष्टि से हुए फसलों के नुकसान की अनुमानित रिपोर्ट सरकार को भेजी जा चुकी है। किसानों को अपने नुकसान की सूचना 72 घंटे तक पोर्टल पर देनी होती है। उसके बाद यदि सरकार की तरफ से स्पेशल गिरदावरी के आदेश आते हैं तो तुरंत गिरदावरी शुरू करवा सरकार को रिपोर्ट भेजी जाएगी। - सुनील कुमार, नायब तहसीलदार गुहला।