{"_id":"66512f43b32c43031b019976","slug":"heat-will-test-voters-kaithal-news-c-18-1-knl1004-396659-2024-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: गर्मी लेगी मतदाताओं की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: गर्मी लेगी मतदाताओं की परीक्षा
Sat, 25 May 2024 05:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 25 May 2024 05:52 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जिले में लोगों को तेज धूप, गर्म हवाएं व चिलचिलाती गर्मी से फिलहाल कोई राहत मिलती दिखाई नहीं दे रही है। शनिवार से नौतपा भी लगने जा रहा है। ऐसे मंे मतदान का दिन होने से निश्चित है कि गर्मी मतदाताओं की परीक्षा लेगी।
नौतपा यानी पूरे नौ दिनों तक सूर्य की किरणें सीधे पृथ्वी पर पड़ेंगी, जिससे पारा चढ़ जाता है। दरअसल, ज्येष्ठ मास में जब सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करता है तब नौतपा लगता है। ऐसे में सूर्य से निकलने वाली तेज किरणों से धरती तपने लगती है. नौतपा 25 मई से 2 जून तक रहेगा। एक जून को ही लोकसभा के अंतिम चरण का मतदान होना है।
नौतपा के दौरान माना जाता है कि गर्मी से राहत नहीं रहती लेकिन मौसम तो कभी भी बदल सकता है। हालांकि मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि ऐसा होगा नहीं। फिलहाल, लोगों को तेज धूप, गर्म हवाएं व चिलचिलाती गर्मी से फिलहाल कोई राहत मिलती दिखाई नहीं दे रही है। तापमान में लगातार बढ़ोतरी जारी है। शुक्रवार को कैथल में अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
ऐसे में लू के थपेड़ों और सूरज की तपिश से लोग बेहाल हैं। सिर्फ दिन में ही नहीं लोग रात गर्म हवाओं और गर्मी के कारण लोग रात में भी बैचेन हैं। इन हालातों में लोकसभा चुनाव के प्रति मतदाताओं में वोट डालने के प्रति कितना उत्साह रहता है, देखने वाला होगा।
गौरतलब है कि वैज्ञानिक दृष्टिकोण के अनुसार परिक्रमा करते हुए पृथ्वी इन दिनों सूर्य के सबसे करीब होती है। इस कारण सूर्य की तपिश बढ़ जाता है। ज्योतिषों के अनुसार ज्येष्ठ मास में जब सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करता है, तो नौतपा की शुरुआत होती है। माना जा रहा है कि इस बार नौतपा ज्यादा परेशान कर सकता है।
चूंकि मई में ही इस बार तापमान 44 डिग्री तक पहुंच चुका है। ऐसे में अनुमान है कि नौतपा के दौरान तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर तक पहुंच सकता है।
शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं 14 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से लू चली। प्रचंड गर्मी के कारण दिन छिपने तक शहर की मुख्य सड़कें व बाजार वीरान नजर आए।
पार्कों व बगीचों में भी दिन छिपने के बाद ही लोग दिखाई दिए। शाम सात बजे सूरज छिपने के बाद कुछ राहत मिली और लोग बाहर निकले। हरियाणा कृषि विश्व विद्यालय के मौसम विभाग के डॉ. एमएल खीचर ने कहा कि जून के शुरुआत में गर्मी से कोई राहत नहीं मिलेगी। जबकि जून के मध्य गर्मी के तेवर में नरमी देखने को मिलेगी।