फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Heat wave is troubling, patients of vomiting and diarrhea increased

Kaithal News: सता रहे लू के थपेड़े, उल्टी-दस्त के बढ़े मरीज

Wed, 29 May 2024 05:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 29 May 2024 05:13 AM IST
विज्ञापन
Heat wave is troubling, patients of vomiting and diarrhea increased
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। नौतपा में लू के थपेड़े सता रहे हैं। उधर, उल्टी-दस्त के मरीज बढ़ गए हैं। नौतपा के चौथे दिन मंगलवार को अधिकतम पारा 47.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम वैज्ञानिकों की माने तो पारा अभी तीन दिन और तपाएगा। पिछले 15 दिन से लगातार 40 डिग्री से अधिक तापमान बना हुआ है। लू का कहर जारी रहेगा। मौसम में 31 मई को एक पश्चिमी विक्षोभ बनने से कुछ राहत की आस है।
विज्ञापन


उधर अधिक गर्मी के चलते अस्पतालों में भी उल्टी व दस्त के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। पिछले एक सप्ताह से भीषण गर्मी पड़ रही है।

अप्रैल माह के अंतिम दिन बढ़ती गर्मी न लोगों को बेहाल कर दिया। मंगलवार को जनजीवन बेहद प्रभावित रहा। सूरज की तपिश ने लोगों को घरों में दुबकने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर के समय शहर की सडक़ें सुनसान रही। लोग गर्मी से बचाव को लेकर घरों में दुबके हुए नजर आए। दोपहर के समय में लोग जरूरी काम से ही घर से निकले। वह भी पूरे चेहरे को ढककर। दोपहिया वाहन चालकों को लू के थपेड़ों ने खूब सताया।

अभी कई दिनों तक झुलसा देने वाली गर्मी से अगले कई दिनों में राहत मिलने की उम्मीद दिखाई नहीं दे रही है। सुबह सूरज निकलने के साथ ही तापमान बढऩा शुरू हो जाता है। दस बजे के बाद से तो आसमान से मानों आग बरसने लगती है। तपिश के चलते घरों से बाहर निकलने में भी दिक्कतें होती हैं।

पंखे भी गर्म हवा देने लगते हैं। वहीं बिजली कटों के कारण लोगों का हाल-बेहाल हो गया है। दिन व रात को कई घंटों के कट लग रहे हैं। इससे पानी की सप्लाई भी प्रभावित हो गई है। इस मौसम में उल्टी व दस्त के मरीजों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। सब्जियों की फसल हो रही है प्रभावित हो रही है।


फिलहाल गर्मी से राहत की आस नहीं है। लू का कहर बना रहेगा। वायुमंडल में 31 मई को एक पश्चिमी विक्षोभ बनने जा रहा है। एक व दो जून को पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में बदलाव होने की संभावना है। -डॉ. रमेश वर्मा, कैथल कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य समन्वयक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed