{"_id":"66551d78f69de3e8840c2494","slug":"heat-is-severe-in-nautapa-walking-on-roads-is-becoming-heavy-kaithal-news-c-18-1-knl1004-398886-2024-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: नौतपा में गर्मी के तेवर तल्ख, सड़कों पर चलना हो रहा भारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: नौतपा में गर्मी के तेवर तल्ख, सड़कों पर चलना हो रहा भारी
Tue, 28 May 2024 05:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 28 May 2024 05:25 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। नौतपा के तीसरे दिन सोमवार को भी भीषण गर्मी का प्रकोप जारी रहा। चिलचिलाती धूप और गर्मी से जनजीवन अस्त व्यस्त नजर आ रहा है। कड़ी धूप के बीच दोपहर होते ही सड़कों पर सन्नाटा पसरा है। गर्म हवा के थपेड़े और कड़ी धूप काया को झुलसा रहे हैं। सोमवार को अधिकतम तापमान 44.1 डिग्री व न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री दर्ज किया गया।
बढ़ते तापमान के कारण लोगों का हाल-बेहाल है। सुबह दस बजते ही गर्म हवाएं चलने लगती हैं। दोपहर के समय सड़कें सुनसान नजर आती हैं। शाम छह बजे के बाद कुछ राहत लोगों को मिलती है, लेकिन उमस के चलते लोगों की दिनचर्या पूरी तरह से प्रभावित हो रही है। गर्मी से बचाव को लेकर ठंडे पेय पदार्थों की डिमांड बढ़ रही है। लोग मीठे व ठंडे पानी की छबील भी लगा रहे हैं। भीषण गर्मी के चलते लोग दोपहर के समय सड़को पर पेड़ों की छाया में आराम करते हुए नजर आते हैं।
ग्रामीण बुजुर्गों का कहना है कि जितनी गर्मी इस साल पड़ रही है, पहले कभी नहीं पड़ी। फिलहाल गर्मी जनित बीमारियां फैलने लगी हैं। अस्पतालों में मरीज बढ़ रहे हैं। कोल्ड ड्रिक, ककड़ी, खीरा, तरबूज, खरबूज, नींबू, संतरा आदि फलों की मांग भी बढ़ गई है।
विज्ञापन
नौतपा पर विज्ञान और ज्योतिष में मत अलग-अलग
कलायत। विज्ञान नौतपा के पहलू को नहीं मानता क्योंकि यह ज्योतिष की मान्यता कही जाती है। मौसम विज्ञानी हर बार बदल रहे मानसून चक्र को लू का आधार मानते हैं। कृषि मौसम वैज्ञानिक डाॅ. सीएस डागर ने कहा कि प्रकृति से लगातार हो रहे छेड़छाड़ के कारण तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। विज्ञान और ज्योतिष में नौतपा को लेकर मत अलग-अलग हैं लेकिन ये बात दोनों ही स्वीकार करते हैं कि इस दौरान सबसे तेज गर्मी पड़ती है।
डाॅ. सुशील बंसल ने बताया की दोपहर में बाहर निकलने से परहेज करें। भारी गर्मी में आप जो भी काम करें उसे सुबह और शाम के समय करने की कोशिश करें। बच्चों और बुजुर्गों को इस समय घर से बाहर न जाने दें। हल्का भोजन करें और खूब पानी पीते रहें। दिन भर पानी, नींबू पानी, नारियल पानी, आम पना, जलजीरा पानी या लस्सी और छाछ जैसे तरल पदार्थ पीते रहें। इन नाएै दिनों में बच्चों को पूरे ढके सूती कपड़े पहनाएं। संवाद
गर्मी से बचाव के लिए पीएं नारियल
नारियल पानी गर्मियों के लिए सबसे बेहतर है। इसमें बहुत अधिक मात्रा में कैल्शियम, क्लोराइड और पोटैशियम पाया जाता है। खीरे को भी गर्मियों के लिए बहुत सही माना जाता है। इसमें पानी की मात्रा बहुत अधिक होती है। ये त्वचा को ठीक करता है। खीरा गर्मियों में होने वाले गैस, एसीडिटी, सीने में जलन की समस्याओं को भी दूर करता है। तरबूज गर्मियों में शरीर में पानी की कमी को पूरा करता है। गर्मियों के मौसम में इसका अधिक सेवन शरीर के लिए फायदेमंद होता है। इसमें सोडयिम, पोटेशियम और विटामिन बी भी पाया जाता है।
- डॉ. राजीव मित्तल, वरिष्ठ चिकित्सक, जिला नागरिक अस्पताल, कैथल।