फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Heat increased after rain, heat wave likely to continue till 11

Kaithal News: बारिश के बाद बढ़ी गर्मी, 11 तक लू चलने के आसार

Mon, 09 Jun 2025 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 09 Jun 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
Heat increased after rain, heat wave likely to continue till 11
कैथल। जून के पहले पांच दिन बारिश होने से तापमान 35 डिग्री तक दर्ज किया गया था। अब लगातार धूप निकलने के बाद गर्मी बढ़ गई है
विज्ञापन

आने वाले दिनों में लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले नौ दिन तक बारिश की संभावना नहीं है। मौसम विभाग ने इस संबंध में यलो अलर्ट भी जारी किया है।
विभाग विशेषज्ञों के मुताबिक अगले तीन दिन तापमान में तीन से चार डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। नौ से 11 जून के बीच दक्षिण हरियाणा व दक्षिणी पश्चिमी हरियाणा में तापमान 45 डिग्री से ऊपर होने की संभावना है। इस दौरान लू चलने की संभावना है। जिले में रविवार को दिन का तापमान अधिकतम 40.2 डिग्री रहा वहीं न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पश्चिमी विक्षोभ के आगे निकलने के बाद दिन के तापमान में चार डिग्री से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम विशेषज्ञ की मानें तो एक-दो दिन में पश्चिमी हवाओं के चलने से गर्मी और बढ़ेगी। कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य समन्वयक डॉ. रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ आने के कारण आगामी दिनों में लू चलने की संभावना रहेगी। रविवार सुबह से ही मौसम साफ रहा, जिससे दोपहर में लोगों को तेज धूप का सामना करना पड़ा। दिन ढलने के बाद ही लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली।
विज्ञापन

आगे ऐसा रहेगा मौसम : 12 जून तक तापमान में लगातार बढ़ोतरी होगी। इस दौरान तापमान 45 डिग्री तक जाने की संभावना है। साथ ही लू चलने की स्थिति भी पैदा हो सकती है। एक-दो दिन में हवाओं की दिशा उत्तरी से बदलकर पश्चिमी हो जाएगी। 12 जून को एक नया विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसके असर से मध्य हरियाणा पर एक कम दबाव का क्षेत्र बनेगा, जिससे प्रदेश के उत्तरी जिलों में बारिश की गतिविधियां होंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed