फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Heard the problems of agent-farmers

Kaithal News: आढ़ती-किसानों की समस्याएं सुनीं

Sat, 15 Apr 2023 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 15 Apr 2023 01:43 AM IST
विज्ञापन
Heard the problems of agent-farmers
सीवन। हलका गुहला विधायक ईश्वर सिंह ने शुक्रवार को सीवन की अनाज मंडी में गेहूं की खरीद का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को आदेश दिए कि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न आने दी जाए। विधायक ने मंडी में आढ़तियों व किसानों से बात भी की और उनकी समस्याएं जानी। विधायक ने कहा कि किसानों की फसल का एक-एक दाना खरीदा जाएगा। किसानों को मंडी में किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। मंडी के अधिकारी व कर्मचारियों को हिदायत दी है कि किसानों की फसलों की खरीद सही समय पर हो और उन्हें परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि किसान अपनी फसल को सुखा कर मंडी में लाएं। सरकारी एजेंसी गेहूं की खरीद कर रही है। मार्किट कमेटी सचिव मनजीत ने बताया कि सीवन की अनाज मंडी में वीरवार रात तक कुल 92 हजार 18 क्विंटल गेहूं की खरीद की जा चुकी है। सीवन मार्किट कमेटी के तहत आने वाले परचेज सेंटर गोहरां में वीरवार तक 53 हजार 345 क्विंटल गेहूं की खरीद की जा चुकी है। मंडी में गेहूं की खरीद सुचारु रूप से चल रही है। इस अवसर पर मंडी प्रधान विनोद बंसल, पूर्व प्रधान कृष्ण गर्ग, सुधीर मिड्ढा, अमरेंद्र खारा, राज कुमार शर्मा, इंद्र मोहन रहेजा, नीरज गंभीर, जितेंद्र सरदाना व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed