फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   health, youth, ambulance, officer

कमिश्नर ने मांगी रिपोर्ट, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने किया गुहला अस्पताल का दौरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
health, youth, ambulance, officer
गुहला-चीका के सरकारी अस्पताल में समय पर इलाज ना मिलने व एंबुलेंस में तेल खत्म होने के मामले में विभाग के कमिश्नर ने रिपोर्ट मांगी है। जिस पर वीरवार को विभाग की टीम ने चीका अस्पताल का दौरा करके आवश्यक जानकारी जुटाई।
विज्ञापन

विदित रहे कि गुहला-चीका में हादसे का शिकार हुए एक युवक को रेफर करने में काफी समय लग गया था और एंबुलेंस चालक द्वारा तेल कम होने की बात कही थी। जिस कारण उसे करीब एक घंटा देरी से रेफर किया जा सका था। रास्ते में युवक की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

इस मामले में विभाग के कमिश्नर ने सीएमओ कैथल से रिपोर्ट मांगी थी। सीएमओ ने डॉ. नीरज मंगला की अगुवाई में जांच टीम गुहला भेजी थी। टीम ने वीरवार को चीका अस्पताल का दौरा किया और आवश्यक जानकारी जुटाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डा. सुरेंद्र नैन ने कहा कि टीम ने अपनी रिपोर्ट दे दी है। वहां कोई लापरवाही नहीं पाई गई है। ना जाने कहां कम्यूनिकेशन गेप रहा है। एंबुलेंस चालक के पास पेट्रो कार्ड है। वह मरीज को पटियाला लेकर गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed