फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Health, service and friendship are lessons: Dr. Parashar

स्वास्थ्य, सेवा और मित्रता हैं सबक : डॉ. पाराशर

Fri, 09 May 2025 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 09 May 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Health, service and friendship are lessons: Dr. Parashar

विज्ञापन
कैथल। आरकेएसडी कॉलेज में जीन हेनरी ड्यूनेंट की स्मृति में वीरवार को विश्व रेडक्रॉस दिवस मनाया। मुख्य अतिथि उप-प्राचार्य डॉ. राजबीर पाराशर रहे। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य, सेवा और मित्रता महत्वपूर्ण सबक हैं जो हम वाईआरसी से सीख सकते हैं। ये शब्द शताब्दियों से विश्व कल्याण के आदर्श रहे हैं।

इस मौके पर वाईआरसी (यूथ रेड क्रॉस) के संयोजक डॉ. सुरेंद्र सिंह ने डॉ. पाराशर, संकाय सदस्यों और वाईआरसी स्वयंसेवकों का स्वागत किया। डॉ. सुरेंद्र सिंह ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य स्वयंसेवकों को यूथ रेडक्रॉस के इतिहास, इसकी कार्यप्रणाली और विभिन्न गतिविधियों के बारे में जागरूक करना था।
विज्ञापन


कार्यक्रम की शुरुआत रेडक्रॉस गीत के साथ की गई। पूजा, वाईआरसी स्वयंसेवक ने मंच संचालन किया। संवाद

मानवता का संदेश देता रेडक्रॉस दिवस ः कौचर

गुहला-चीका। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दाबा में वीरवार को विश्व रेडक्रॉस दिवस मनाया गया। जीन हेनरी डूनॉट के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। प्रधानाचार्य राजीव कौचर ने कहा कि रेडक्रॉस दिवस मानवता का संदेश देता है। हमें भी तन मन धन से जरूरतमंद लोगों के काम आना चाहिए। इस मौके पर रेड क्रॉस काउंसलर हरजिंदर सिंह की देखरेख में विद्यार्थियों ने विद्यालय में सफाई अभियान चलाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed