फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   health, hospital, 200 new bed, kaithal

मंजूरी के डेढ़ साल बतीने के बाद भी अस्पताल में 200 बेड नसीब नहीं

Thu, 29 Sep 2016 12:19 AM IST
ब्यूरो कैथल
ब्यूरो कैथल Updated Thu, 29 Sep 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
health, hospital, 200 new bed, kaithal
मरीजों की लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
अधिकारियों की आरामपरस्ती जनता पर भारी पड़ रही है। यही कारण है कि करीब डेढ़ साल पहले 100 से 200 बेड के अस्पताल की मंजूरी के बावजूद जिले में लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं से महरूम रहना पड़ रहा है। जिला अस्पताल की तीन मंजिला भवन से सीएमओ कार्यालय को पुराने अस्पताल में शिफ्ट होना है। लेकिन इस अवधि में यह काम नहीं हो पाया। जबकि पुराने अस्पताल में रिपेयर के बाद कार्यालय को शिफ्ट करके तीसरी मंजिल पर अतिरिक्त बेड व अन्य जरूरतों के लिए भवन को प्रयोग में लाया जाना है। इस दौरान तीन सीएमओ बदल चुके हैं। हालांकि इस समय पुराने अस्पताल में रिपेयर का काम किया जा रहा है। लेकिन अभी भी यह भविष्य के गर्भ में है कि कब जिले को बढ़े हुए बेडों की संख्या के हिसाब से स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सकेगा।
विज्ञापन


लगातार बढ़ रही है जिला अस्पताल में ओपीडी
जिला अस्पताल में ओपीडी लगातार बढ़ती जा रही है। जिस कारण इस अस्पताल को 200 बेड किये जाने की मंजूरी दी गई थी। वहीं इससे आस जगी थी कि डॉक्टरों व स्टाफ की कमी से जूझ रहे अस्पताल में स्टाफ भी दोगुना होगा और लोगों को सुगमता से स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी। लेकिन यह इंतजार अब बढ़ता ही जा रहा है।
विज्ञापन


मुरम्मत कार्य में हो चुका है विवाद
नए अस्पताल की दूसरी मंजिल से सीएमओ कार्यालय को पुराने अस्पताल में शिफ्ट करने के लिए वहां रिपेयर का काम किया जाना था। साल भर पहले इसका ठेका भी दिया जा चुका था। लेकिन ठेकेदार का विभागीय अधिकारियों के साथ हुए विवाद के बाद निश्चित अवधि में निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पाया। मौजूदा सीएमओ डा. मनीष बंसल ने इस रिपेयर के काम को आगे बढ़ाया है। अब बताया जा रहा है कि रिपेयर का कार्य अंतिम चरण में हैं। लेकिन अभी यह निश्चित नहीं है कि यह कार्य कब तक पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टाफ की भी भारी कमी
जिला अस्पताल में 100 बेडों पर दाखिल मरीजों के लिए भी प्रयाप्त स्टाफ नहीं हैं। 42 के मुकाबले महज 13 डॉक्टरों से काम चल रहा है। इसमें भी कई छुट्टी पर जाने की तैयारी में हैं। वहीं नर्सिंग व अन्य स्टाफ की भी भारी कमी है। 200 बेड हो जाने पर स्टाफ के भी बढ़ने की उम्मीद जगी थी।


मैंने ज्वाइनिंग के बाद पुराने अस्पताल में रिपेयर के काम को तेज करने के निर्देश दिए थे। उम्मीद है कि अब यहां काम तेजी से पूरा होगा। दीपावली से पूर्व इस काम को पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद सीएमओ कार्यालय को शिफ्ट करवा दिया जाएगा।
मनीष बंसल, सीएमओ, कैथल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed