{"_id":"65591c16515e9c56d80972d7","slug":"health-checkup-of-50-pregnant-women-in-the-camp-kaithal-news-c-245-1-kht1001-7287-2023-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: शिविर में 50 गर्भवतियों की सेहत जांची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: शिविर में 50 गर्भवतियों की सेहत जांची
Sun, 19 Nov 2023 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 19 Nov 2023 01:48 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को जिला नागरिक अस्पताल स्थित गायिनी वार्ड में गर्भवती महिलाओं की जांच के लिए विशेष शिविर लगाया। शिविर में महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. हमिता और डॉ. सुमन गर्ग ने 50 गर्भवती महिलाओं की जांच की। शिविर में महिलाओं क स्वास्थ्य लिए जागरूक किया गया और दवाएं भी वितरित की गई।
चिकित्सकों का कहना था कि गर्भवती अवस्था के दौरान अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखना बेहद जरूरी होता है। जो महिला पहली बार मां बनती है, उनके मन में प्रसव को लेकर बेहद भय रहता है, लेकिन ये महिलाएं यदि समय-समय पर चिकित्सकों की सलाह लें तो परेशानी नहीं होगी।
महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. हमिता ने बताया कि महिलाओं में बीमारियों को लेकर काफी भय रहता है, लेकिन इसका एक इलाज सतर्कता बरतना भी है। कहा कि अक्सर देखने को मिलता है गर्भ धारण करने के बाद महिलाएं अनजाने में कई गलतियां कर बैठती हैं। इस स्थिति में उन्हें चिकित्सकों की सलाह जरूर लेनी चाहिए।
विज्ञापन
महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. सुमन गर्ग ने कहा कि गर्भवती होने के बाद के समय में महिलाओं के शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं। इस दौरान कुछ महिलाओं की इम्यूनिटी कमजोर होने लगती है। ऐसे में उन्हें कई प्रकार के इंफेक्शन होने का खतरा रहता है। ये इंफेक्शन मां के साथ-साथ होने वाले बच्चे के लिए भी नुकसानदायक हो सकते हैं। ऐसे में समय पर इनके लक्षणों की पहचान के साथ -साथ इलाज भी जरूरी है। इस मौके पर सपना, पूनम, पम्मी आदि मौजूद रहीं।