{"_id":"66283f5bc548648c7e0f7c67","slug":"he-dukh-bhanjan-maarutee-nandan-sun-lo-meree-pukaar-kaithal-news-c-18-1-knl1004-374861-2024-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: हे दुख भंजन, मारुती नंदन, सुन लो मेरी पुकार...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: हे दुख भंजन, मारुती नंदन, सुन लो मेरी पुकार...
Wed, 24 Apr 2024 04:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 24 Apr 2024 04:38 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जिलेभर में मंगलवार को भगवान हनुमान का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। जिलेभर के श्री राम और हनुमान मंदिरों में भव्य कार्यक्रम आयोजित किए गए। भक्तों ने प्रार्थना की हे दुख भंजन, मारुती नंदन, सुन लो मेरी पुकार...।
सब्जी मंडी स्थित श्री बाला जी मेहंदीपुर मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर रामायण पाठ, कीर्तन और भंडारे का आयोजन किया। पं. सतीश शर्मा ने बताया कि मंदिर में मंदिर में 22 अप्रैल से रामायण पाठ शुरू हुआ। भोग लगाने के बाद कीर्तन का आयोजन किया। महिला मंडली ने बालाजी के भजन प्रस्तुत किए। बाद में भंडारा हुआ।
बाबा शीतलपुरी प्राचीन हनुमान मंदिर में सुबह से भंडारा हुआ। मंदिर में सुबह श्रद्धालुओं ने भगवान हनुमान जी को प्रसाद अर्पित किया। इसके बाद मंदिर परिसर में हलवे का प्रसाद वितरित किया गया। प्रसाद लेने के लिए मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। पार्क रोड पर माता अंजनी के टीले मंदिर में दो दिन से रामायण पाठ चल रहा था। सुबह पाठ का भोग डाला गया और प्रसाद का वितरण किया। यहां प्रसाद का वितरण देर शाम तक चला। इसके अलावा ढांड रोड स्थित शिव शक्ति धाम मंदिर, कमेटी चौक और हनुमान वाटिका स्थित मंदिर में कार्यक्रम आयोजित प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन
प्राचीन दक्षिण हनुमान मंदिर में बांटा प्रसाद
कैथल। रेलवे गेट स्थित प्राचीन दक्षिण हनुमान मंदिर में जन्मोत्सव पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। तीन दिवसीय कार्यक्रम के अंतिम दिन सुबह मंदिर में हवन किया। इसमें यजमानों ने आहुतियां डालीं। इसके बाद दोपहर को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। सेवादारों ने प्रसाद वितरित किया। रात आठ बजे मंदिर में हनुमान संकीर्तन हुआ। कपिस्थल धर्मस्थान एंव वृद्धकदार तीर्थ सुधार सभा के सरपरस्त सुरेश बिंंदलिश, प्रधान टेकचंद वर्मा, उपप्रधान गोपाल सैनी, सचिव राजेंद्र ढुल, सह सचिव राजेंद्र गुलाटी, कोषध्यक्ष राजेश मित्तल मौजूद रहे। संवाद