फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   HC overcomes Delhi Police accused of demanding 10 lakh threatening to implicate in false case

झूठे केस में फंसाने की धमकी दे 10 लाख मांगने का आरोपी दिल्ली पुलिस का एचसी काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Apr 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
HC overcomes Delhi Police accused of demanding 10 lakh threatening to implicate in false case
पुलिस ने एक युवक को दुष्कर्म के केस में फंसाने की धमकी देकर दस लाख रुपये की मांग करने वाले दिल्ली पुलिस के हेडकांस्टेबल को गिरफ्तार किया है। आरोपी दिल्ली पुलिस के पश्चिम विहार थाने में बतौर हेडकांस्टेबल नियुक्त था। पुलिस द्वारा आगामी कार्रवाई की जा रही है। आरोपी के दो अन्य साथी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

एसपी लोकेंद्र सिंह ने बताया कि थाना प्रबंधक सीवन इंस्पेक्टर राजेश की अगुवाई में पुलिस के एसआई कर्मबीर सिंह की टीम द्वारा जांच के दौरान युवक को दुष्कर्म के केस में फंसाने की धमकी देकर 10 लाख रुपये की मांग करने के मामले में मुख्यारोपी धर्मबीर निवासी बामनौली जिला झज्जर को गिरफ्तार किया है। आरोपी दिल्ली पुलिस के पश्चिम विहार थाने में बतौर हेडकांस्टेबल नियुक्त है, जिसके द्वारा न्यायालय से अग्रिम जमानत हासिल की हुई थी। जिसे पूछताछ के बाद कार्रवाई में शामिल छोड़ दिया गया। इस मामले में गांव भूना निवासी ज्ञान सिंह की शिकायत पर केस दर्ज किया था। जिसमें उसका आरोप था कि उसका 28 वर्षीय भतीजा राहुल ठेकेदारी का कार्य करता है, जो 14 फरवरी को घर से किसी कार्य पर जाने की कहकर गया था। लेकिन वापस घर नहीं लौटा। थाना सीवन में दर्ज मामले की जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि कोई व्यक्ति राहुल को किसी झूठे केस में फंसाने का दबाव बनाकर 10 लाख रुपये फिरौती मांग रहा है, इसके लिए राहुल के परिजन फिरौती देने के लिए किठाना क्षेत्र में पहुंचे हुए हैं। पुलिस द्वारा एस्सआर पेट्रोल पंप किठाना के पास नाकाबंदी की गई। इस दौरान राहुल के परिजनों से नकदी भरा थैला हासिल करने के बाद एक में सवार आरोपी वापस जींद की ओर जा रहे थे। पुलिस द्वारा गाडी को रुकने का संकेत किया गया, तो चालक ने पुलिस टीम को देखकर पुलिस कर्मचारियों को जान से मारने की नीयत से सीधी टक्कर मारी, इस दौरान थाना प्रबंधक सीवन इंस्पेक्टर राजेश कुमार को मामूली चोटें आई व उनकी गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस द्वारा गाड़ी में सवार चालक धीरज व उसके एक अन्य साथी जय दोनों निवासी खिड़वाली जिला रोहतक को काबू कर लिया गया। उनके कब्जे से फिरौती के रूप में हासिल की गई एक लाख रुपये की नकदी सहित गाड़ी बरामद कर ली गई। इन दोनों आरोपियों से पूछताछ दौरान मुख्य साजिश कर्ता की पुख्ता पहचान सीवन पुलिस द्वारा उक्त आरोपी धर्मबीर के रुप में कर ली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed