{"_id":"b05fd560623007e645bad10966841203","slug":"hazkan","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश का विनाश, खुद का विकास : हजकां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश का विनाश, खुद का विकास : हजकां
ढांड
Updated Tue, 25 Feb 2014 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हजकां समन्वय समिति के सदस्य बलकार सिंह पूंडरी ने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस के विकास व झूठे नारों की पोल खुल चुकी है और जनता कांग्रेस को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाने के लिए तैयार बैठी है। बलकार सिंह अपने तीसरे चरण के अभियान के तहत कई गांवों का दौरा कर कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। बलकार ने कहा कि कांग्रेस ने प्रदेश का विनाश व स्वयं का विकास करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। सरकार रोजाना नए-नए घोटालों को अंजाम दे रही है और जनता की भावनाओं से खिलवाड़ कर रही है।
प्रदेश में आपराधिक तत्वों का बोलबाला है। सत्ता संरक्षण में सरेआम अपराधी अपराधों को अंजाम दे रहे हैं। महिलाओं पर अत्याचार बढ़ रहे हैं। कानून व्यवस्था का दीवाला पीट चुका है और सरकार पर अफसरशाही हावी हो चुकी है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार रोजगार मुहैया करवाने के नाम पर रोजगार छीनने का काम कर रही है।
बेरोजगारों की पीठ में छुरा घोंपा जा रहा है। प्रदेश में विकास व रोजगार मात्र रोहतक जिले तक ही सीमित रह गया है। इस मौके पर उनके साथ ऋषि पाल, ईश्वर, सुभाष, सुरेंद्र कुमार, सतपाल कौल, कृष्ण कौल, दलीप, बिट्टू सेठ, राजबीर, सोनू, फूला राम, कृष्ण प्रजापत, आजाद, सुरता राम, बलवान चूहड़माजरा, रमेश कुमार, मनोज, अनिल, नरेंद्र मौजूद रहे।