फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Haryanvi folk dance in full swing at Falgu Festival

Kaithal News: फल्गु महोत्सव में हरियाणवी लोकनृत्य की धूम

Sat, 13 Sep 2025 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 13 Sep 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Haryanvi folk dance in full swing at Falgu Festival
पूंडरी के फल्गु लोककला महोत्सव में प्रस्तुति देते कलाकार
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पूंडरी। कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग हरियाणा और फल्गु मंदिर सुधार समिति के संयुक्त तत्वावधान में फल्गु तीर्थ पर तीन दिवसीय लोककला महोत्सव का आयोजन किया गया। पहले दिन हरियाणवी लोकनृत्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ साहित्यकार एवं पत्रकार डॉ. चंद्र त्रिखा, मुख्य अतिथि पूंडरी विधायक सतपाल जांबा, हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी के सदस्य सचिव मनजीत सिंह अध्यक्ष और विशिष्ट अतिथि रामबीर सिंह “राम” व
विज्ञापन


समाजसेवी विकास गर्ग ने दीप प्रज्वलित कर किया। अतिथियों और कलाकारों का स्वागत फूल माला, अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह से किया गया।

लोकनृत्य कार्यक्रम की शुरुआत मुकेश ने गणेश वंदना से की। इसके बाद कपिल ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। सत्यवान और सोनी ने कुए की पनिहारी गीत पर लोकनृत्य किया। सीमा, कोमल, गगनदीप, नीलम और मोनिका ने हरियाणवी लोकगीत “मेरा दामण सिमादे” पर नृत्य किया। इसके अलावा “छोरा मैं हरियाने का”, “सुसरा जी ल्यादे ऊंटनी”, “मेरे दामण पै दो सर्प” और हरियाणवी फाग जैसी प्रस्तुतियां हुईं। विशेष आमंत्रित कलाकार सीमा वत्स ने “काला-काला कहे गुजरी” पर शानदार प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोक गायक बलराज ने अपनी टीम के साथ हरियाणवी लोकनृत्य और गीत “जर-जोरू और जमीन”, “कहकै उलटा नहीं फिरूंगा” और “आजादी की हां भरै तै” प्रस्तुत कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरी। सभी प्रस्तुतियां संस्कृति, देशभक्ति और सामाजिक चेतना से ओत-प्रोत रही।


कार्यक्रम के समापन पर डॉ. चंद्र त्रिखा ने आयोजन के लिए कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग हरियाणा और फल्गु मंदिर सुधार समिति को साधुवाद दिया। पूंडरी विधायक सतपाल जांबा ने कहा कि हरियाणा सरकार सांस्कृतिक संवर्धन के लिए प्रतिबद्ध है और ऐसे आयोजन भविष्य में भी होंगे। अध्यक्ष मनजीत सिंह ने कलाकारों की सराहना की और शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम का संचालन कपिल वर्मा ने किया। कार्यक्रम में संजीव राणा, मनोज राणा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed