फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Haryanvi culture alive with dance and song

Kaithal News: नृत्य और गीत से जीवंत की हरियाणवी संस्कृति

Sat, 01 Nov 2025 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 01 Nov 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Haryanvi culture alive with dance and song

विज्ञापन
कैथल। राधा कृष्ण सीनियर सेकेंडरी विद्यालय में हरियाणा दिवस बड़े उत्साह, जोश और पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर हरियाणवी संस्कृति, लोक संगीत और रंग-बिरंगे परिधानों से सराबोर नजर आया। कार्यक्रम की शुरुआत हरियाणा राज्य गीत और दीप प्रज्वलन से हुई। विद्यार्थियों ने लोकनृत्य, समूह गीत, कविताओं, नाटकों और भाषणों के माध्यम से हरियाणा की समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और गौरवशाली इतिहास को जीवंत कर दिया।(प्रधानाचार्या मीनू नरवाल ने कहा कि हरियाणा दिवस हमें अपनी जड़ों से जोड़ता है और गर्व कराता है कि हम उस भूमि के निवासी हैं जहां परिश्रम, संस्कृति और वीरता का अद्भुत संगम है। प्रबंध निदेशक लाभ सिंह लैलर ने विद्यार्थियों को हरियाणवी संस्कृति को आत्मसात कर राज्य और देश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed