फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Haryana: Shubham Singla of Kaithal prepared for UPSC along with job, got 420th position

Haryana: कैथल के छोरे ने नौकरी के साथ की यूपीएससी की तैयारी, पाया 420वां स्थान, पढ़ें सफलता की कहानी

Tue, 16 Apr 2024 10:04 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 16 Apr 2024 10:04 PM IST
सार

कैथल के छोरे ने 420वां स्थान स्थान प्राप्त कर यूपीएससी की परीक्षा पास की है। शुभम ने नौकरी के साथ यूपीएससी की तैयारी की है।

विज्ञापन
Haryana: Shubham Singla of Kaithal prepared for UPSC along with job, got 420th position
कैथल के शुभम सिंगला ने यूपीएससी की परीक्षा पास कर पाया 420वां स्थान - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के कैथल के सेक्टर 19 निवासी कैथल के छोरे शुभम सिंगला ने अपने दूसरे प्रयास में यूपीएससी में सफलता के झंडे गाड़ दिए। उसने 420वां रैंक हासिल किया है। इससे पहले शुभम ने वर्ष 2022 में पहली बार परीक्षा दी थी। शुभम की इस सफलता से परिवार के लोगों में खुशी का माहौल है।

विज्ञापन


शुभम के पिता तिलक राज सिंगला व माता सरकारी स्कूल के रिटायर्ड अध्यापक हैं। परिवार में बड़े भाई और भाभी हैं, जो दिल्ली में रहते हैं। बड़े भाई आईटी सेक्टर में नौकरी करते हैं। भाभी गृह विभाग कार्यालय दिल्ली में कार्यरत हैं। शुभम का कहना है उनका लक्ष्य अब केवल देश की सेवा करना है। इसलिए अब वे और खूब मेहनत करेंगे।
विज्ञापन


नौकरी के साथ की तैयारी, लगन से मिली सफलता
शुभम सिंगला ने बताया कि उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा आरकेएसडी स्कूल में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईटी दिल्ली में कोचिंग ली। फिर दिल्ली में एक इंजीनियरिंग कॉलेज से ग्रेजुएशन की। इसके बाद उन्होंने मुंबई में नौकरी की लेकिन 2020 में नौकरी छोड़कर यूपीएससी तैयारी शुरू की। इसके बाद 2022 में पहली बार परीक्षा दी, लेकिन सफल नहीं हो सके। इसके बाद फिर से एक नौकरी ज्वाइन की और नौकरी के साथ ही यूपीएससी की तैयारी की। सिंगला ने कहा कि इस दौरान तैयारी में परिवार के भी सदस्यों का पूरा सहयोग रहा। उन्होंने बताया कि उनका मुख्य विषय गणित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि वह दिल्ली में एक कंपनी में डाटा एनलाइसिस के रूप में कार्यरत थे। सिंगला ने कहा कि किसी भी परीक्षा को पास करने के लिए नियमित पढ़ाई की आदत बनानी चाहिए। यदि ऐसा किया जाएगा तो आसानी से सफलता हासिल की जा सकती है।


उन्होंने बताया कि जब नौकरी नहीं करता था तो उस समय शाम के समय कोचिंग लेकर तैयारी करता था। इसके बाद पिता जी को जब बोला कि नौकरी छोड़कर आ रहा हूं तो उन्होंने किसी भी प्रकार से कोई सवाल-जवाब नहीं किया। कहा, वापस लौट आओ और तैयारी करो। इसके बाद लगातार तैयारी की और अब इस परीक्षा में सफलता हासिल की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed