{"_id":"66fac670b53c7734df037f1c","slug":"haryana-nayab-saini-took-a-dig-at-congress-2024-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: नायब सैनी का कांग्रेस पर कटाक्ष, बोले- राहुल हरियाणा में घूमने आए हैं और साथ में दीदी लाए हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: नायब सैनी का कांग्रेस पर कटाक्ष, बोले- राहुल हरियाणा में घूमने आए हैं और साथ में दीदी लाए हैं
Mon, 30 Sep 2024 09:55 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Mon, 30 Sep 2024 09:55 PM IST
सार
हरियाणा के कार्यवाहक सीएम नायब सैनी ने कहा कि भाजपा मिशन बेस पर काम करती है, हुड्डा ने कमीशन बेस पर काम किया है। वह बोले कि कांग्रेस के पास प्रचार के लिए कोई चेहरा भी नहीं है, हुड्डा झूठ बोल प्रचार कर रहे हैं।
विज्ञापन
मंच से संबोधित करते नायब सिंह सैनी।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के कैथल शहर के भाई उदय सिंह किला परिसर में सोमवार को भाजपा की ओर से कैथल विधानसभा क्षेत्र की जन आशीर्वाद रैली आयोजित की गई। इसमें मुख्यमंत्री नायब सैनी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस मौके पर मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा को जमकर घेरा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि आज राहुल बाबा हरियाणा में घूमने आए हैं और साथ में दीदी को भी लाएं हैं, लेकिन सुरजेवाला से हरियाणा के किसान पूछते हैं कि राहुल बाबा को कह देते कि राहुल अपनी दीदी के साथ-साथ जीजा को भी ले आते। क्योंकि किसान देख लेते कि उनकी जमीन हड़पने वाला यही व्यक्ति है।
विज्ञापन
नायब ने कहा कि ऐसा पहली बार हुआ है कि कोई पार्टी अपना मेनिफेस्टो दो-दो बार जारी करे। पहले कांग्रेस ने अपना मेनिफेस्टो दिल्ली में जारी किया तो उसकी जनता ने हवा निकाल दी। इसके बाद दूसरे पार्ट में हरियाणा में जारी किया, लेकिन कांग्रेस नेता जान लें कि ना तो नेताओं के आने से और ना ही मेनिफेस्टो जारी करने से उनकी बात बनने वाली है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हरियाणा की जनता ने कांग्रेस को नकार दिया है और हरियाणा में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने जा रही है। कहा कि भाजपा मिशन बेस पर काम करती है। परंतु हुड्डा ने अपने कार्यकाल में कमीशन बेस पर काम किया है। सैनी ने शायर से तंज कसते हुए कहा दिल में कश्क, चेहरे पर नकाब लिए फिरते हैं। जिनके खुद के खाते खराब, वे हिसाब मांगते फिरते हैं।
पिछले 10 साल में भाजपा सरकार में हुए खूब काम
सीएम ने कहा कि पिछले 10 साल में भाजपा सरकार में इतने काम हुए हैं, जो कांग्रेस राज में 75 वर्षों में नहीं हुए। कैथल में 1000 करोड़ से मेडिकल कॉलेज बन रहा है। दर्जनों नई सड़कें बन गई। चार-चार हाइवे बन गए, इसके अलावा हर गांव में करोड़ों रुपये के काम हुए। भाजपा सरकार में हजारों बच्चे बिना पर्ची-खर्ची के नौकरी लगे, लेकिन कांग्रेस नेताओं को दिखाई नहीं देते। हर हलके में सम्मान रूप से काम हुआ, लेकिन दिखाई नहीं देता। कांग्रेस नेता सुरजेवाला केवल लोगों को झूठ बोलकर बरगलाने का काम करता है।
कांग्रेस राज में व्यापारियों व गरीब लोगों को डरा-धमकाकर उनके घरों, दुकानों व प्लाटों पर कब्जे किए जाते थे, लेकिन पिछले 10 साल में किसी की दुकान व प्लाट पर किसी ने आंख उठाकर देखने को भी काम नहीं किया है। युवाओं को बिना पर्ची व खर्ची के नौकरी मिली है और कांग्रेस सरकार में पर्ची-खर्ची से नौकरी मिलती थी, विकास दो से तीन जिलों में सिमटकर रह जाता था। भाजपा राज में सम्मान विकास हुआ है। यही फर्क है कांग्रेस व भाजपा राज में। इसलिए जनता ने मूड बना लिया है कि कैथल सहित पूरे हरियाणा में वे भाजपा को ही वोट देंगे।
भाजपा उम्मीवार और निवर्तमन विधायक लीला राम ने कहा कि सीएम नायब सैनी के 56 दिन नायाब थे, अगर उन्हें पांच साल काम करने के लिए मिल जाएं तो हरियाणा की तकदीर व तस्वीर बदल जाएगी। इस मौके पर जिला अध्यक्ष मुनीष कठवाड़, रविभूषण गर्ग, राव सुरेंद्र सिंह, सुरेश गर्ग, चेयरमैन कैलाश भगत, अमरजीत छाबड़ा, ज्योति सैनी, लीलू सैनी, हरिकेशन सैनी, कृष्ण सैनी पहलवान, जिला मीडिया प्रभारी राज रमन दीक्षित सुरेश गर्ग नोच अरुण सर्राफ राजपाल तंवर अमरजीत छाबड़ा सीमा रानी, जीवन गुप्ता, देवेंद्र पांचाल, सुरेश संधू, सुरेश क्योडक, प्रवीण प्रजापति, शक्ति सौदा, हिमांशु गोयल, प्रदीप भट्ट, डॉक्टर जितेंद्र ठुकराल, अरुण वर्मा, अशोक आर्य, धीरेंद्र क्योडक, आदित्य भारद्वाज आदि मौजूद रहे।