{"_id":"66eec23f63ecd489b8013999","slug":"haryana-nayab-saini-said-congress-is-a-bundle-of-lies-public-should-not-believe-it-2024-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: नायब सैनी बोले- कांग्रेस है झूठ का पुलिंदा, जनता इस पर न करे विश्वास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: नायब सैनी बोले- कांग्रेस है झूठ का पुलिंदा, जनता इस पर न करे विश्वास
Sat, 21 Sep 2024 06:25 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, सीवन, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सीवन, कैथल (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sat, 21 Sep 2024 06:25 PM IST
सार
सीवन में भाजपा की जन आशीर्वाद रैली का आयोजन हुआ। इसमें नायब सैनी कांग्रेस व आप पर जमकर बरसे। वह बोले कि केजरीवाल ने कोर्ट के दबाव में इस्तीफा दिया है।
विज्ञापन
मंच पर मौजूद भाजपा नेता।
- फोटो : संवाद
विस्तार
हरियाणा में विधानसभा चुनाव को लेकर अब लगातार सरगर्मियां बढ़ रही हैं। ऐसे में विभिन्न राजनीतिक पार्टियां अब अपनी जीत के एडी चोटी का जोर लगा रही है। इसी कड़ी में शनिवार को भाजपा की ओर से सीवन के दशहरा ग्राउंड में जनआशीर्वाद रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
विज्ञापन
इस दौरान मुख्यमंत्री नायब सैनी कांग्रेस और आप पर जमकर बरसे। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जब वे सीएम बने तो कांग्रेस के लोग बोलते थे कि केवल घोषणाएं ही हो रही हैं। परंतु उनके 56 दिन का कार्यकाल हुड्डा के 10 साल के कार्यकाल पर भारी साबित हुए है। अभी कुछ दिन पहले ही कांग्रेस ने अपना घोषणा पत्र जारी किया है।
विज्ञापन
#WATCH | Haryana CM Nayab Singh Saini says, "Congress had made a promise that every year 1 lakh youth will be given jobs, Rs 1500 will be given to women every month and that 300 units of electricity will be given free to the people of Himachal. Same promises they have brought in… pic.twitter.com/1QfQ3y4QOS
— ANI (@ANI) September 21, 2024
विज्ञापन
यह घोषणा पत्र झूठ का पुलिंदा है। इसलिए वे जनता से अपील करते हैं कि इस पर विश्वास न करें। यह जो घोषणा पत्र जारी किया है। इसी स्क्रीपट दो साल पहले ही यह राहुल गांधी और मल्लिका अर्जुन खरगे ने लिखी थी। यह हिमाचल प्रदेश में भी लागू हुई, लेकिन दो साल बाद भी इसे पूरा नहीं किया गया है। कांग्रेस के हालात 100 रुपये में चटाई बेचने वाले के जैसे हैं।
केजरीवाल पर भी सीएम ने कहा कि केजरीवाल ने कोर्ट के दबाव में अपने पद से इस्तीफा दिया है। क्योंकि कोर्ट ने जमानत देने के लिए मुख्यमंत्री पद छोड़ने की शर्त रखी थी। अब दिल्ली में भ्रष्टाचार करने के बाद वे हरियाणा में आ चुके हैं। पंजाब में भी खूब भ्रष्टाचार चल रहा है। कहा कि अभी तक उन्होंनें ट्रेलर दिखाया है। आठ अक्तूबर को तीसरी बार सरकार बनने के बाद पूरी फिल्म दिखा देंगे।