फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Haryana: Nayab Saini said - Congress is a bundle of lies, public should not believe it

Haryana: नायब सैनी बोले- कांग्रेस है झूठ का पुलिंदा, जनता इस पर न करे विश्वास

Sat, 21 Sep 2024 06:25 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सीवन, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सीवन, कैथल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 21 Sep 2024 06:25 PM IST
सार

सीवन में भाजपा की जन आशीर्वाद रैली का आयोजन हुआ। इसमें नायब सैनी कांग्रेस व आप पर जमकर बरसे। वह बोले कि केजरीवाल ने कोर्ट के दबाव में इस्तीफा दिया है। 

विज्ञापन
Haryana: Nayab Saini said - Congress is a bundle of lies, public should not believe it
मंच पर मौजूद भाजपा नेता। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा में विधानसभा चुनाव को लेकर अब लगातार सरगर्मियां बढ़ रही हैं। ऐसे में विभिन्न राजनीतिक पार्टियां अब अपनी जीत के एडी चोटी का जोर लगा रही है। इसी कड़ी में शनिवार को भाजपा की ओर से सीवन के दशहरा ग्राउंड में जनआशीर्वाद रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।

विज्ञापन


इस दौरान मुख्यमंत्री नायब सैनी कांग्रेस और आप पर जमकर बरसे। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जब वे सीएम बने तो कांग्रेस के लोग बोलते थे कि केवल घोषणाएं ही हो रही हैं। परंतु उनके 56 दिन का कार्यकाल हुड्डा के 10 साल के कार्यकाल पर भारी साबित हुए है। अभी कुछ दिन पहले ही कांग्रेस ने अपना घोषणा पत्र जारी किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

यह घोषणा पत्र झूठ का पुलिंदा है। इसलिए वे जनता से अपील करते हैं कि इस पर विश्वास न करें। यह जो घोषणा पत्र जारी किया है। इसी स्क्रीपट दो साल पहले ही यह राहुल गांधी और मल्लिका अर्जुन खरगे ने लिखी थी। यह हिमाचल प्रदेश में भी लागू हुई, लेकिन दो साल बाद भी इसे पूरा नहीं किया गया है। कांग्रेस के हालात 100 रुपये में चटाई बेचने वाले के जैसे हैं।


केजरीवाल पर भी सीएम ने कहा कि केजरीवाल ने कोर्ट के दबाव में अपने पद से इस्तीफा दिया है। क्योंकि कोर्ट ने जमानत देने के लिए मुख्यमंत्री पद छोड़ने की शर्त रखी थी। अब दिल्ली में भ्रष्टाचार करने के बाद वे हरियाणा में आ चुके हैं। पंजाब में भी खूब भ्रष्टाचार चल रहा है। कहा कि अभी तक उन्होंनें ट्रेलर दिखाया है। आठ अक्तूबर को तीसरी बार सरकार बनने के बाद पूरी फिल्म दिखा देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed