{"_id":"65c898300f7d492e8702f974","slug":"haryana-district-administration-diverted-route-to-patiala-in-kaithal-2024-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: कैथल में जिला प्रशासन ने पटियाला के लिए रूट किया डायवर्ट, अति आवश्यकता पर ही यात्रा करने की सलाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: कैथल में जिला प्रशासन ने पटियाला के लिए रूट किया डायवर्ट, अति आवश्यकता पर ही यात्रा करने की सलाह
Sun, 11 Feb 2024 03:19 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 11 Feb 2024 03:19 PM IST
सार
एसपी ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि कैथल पुलिस का आमजन से अनुरोध है कि 12 व 13 फरवरी को यात्रा करने से बचें, केवल अति आवश्यक परिस्थिति में ही यात्रा करें। किसी भी असहज परिस्थिति में डायल 112 पर संपर्क करें।
विज्ञापन
कैथल की एसपी उपासना
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
किसान संगठनों की ओर से 13 फरवरी को दिल्ली कूच के आह्वान के बाद कैथल जिले में जिला व पुलिस प्रशासन सतर्क है। इसके तहत जिले से पटियाला जाने वाले सभी रास्तों को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। प्रशासन ने केवल एकमात्र रास्ता को खोलकर पटियाला जाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की है।
विज्ञापन
इसको लेकर कैथल की एसपी उपासना ने बताया कि पंजाब जाने के लिए वाहनों का आवागमन के लिए रूट डायवर्ट किया है। बताया की पंजाब के साथ लगते सभी नाके सील रहेंगे। जो इस दौरान आम नागरिकों के आवागमन के लिए यातायात प्रबंधन व रूट डायवर्ट किया है।
विज्ञापन
एसपी ने बताया कि इसके तहत पंजाब के पटियाला जाने के लिए चीका से कल्लरमाजरा, बौपुर, बलबेहड़ा वाले रास्ते का प्रयोग करें।