फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Haryana CM laid the foundation stone of a medical college in Sampan Khedi village of Kaithal

Haryana: कैथल के सांपन खेड़ी गांव में सीएम ने किया मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास, बोले सरकार ने चार ‘सी’ किए खत्म

Mon, 16 Oct 2023 10:33 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 16 Oct 2023 10:33 PM IST
सार

सांपन खेड़ी गांव में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सोमवार को मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास किया। इसका निर्माण करीब 950 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा, जिसे पूरा होने में दो साल लगेंगे। 

विज्ञापन
Haryana CM laid the foundation stone of a medical college in Sampan Khedi village of Kaithal
सांपन खेड़ी में विभिन परियोजनाओं का शिलान्यास करते मुख्यमंत्री मनोहर लाल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मुख्यमंत्री मनोहर लाल आईजी महिला कॉलेज में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में अपने संबोधन में कहा कि उनकी सरकार नेचार सी यनि कांग्रेस, करप्शन, कमीशन और कास्ट बेस्ड पॉलिटिक्स को खत्म किया है। यदि कोई करप्शन, कमीशन करता पाया जाता है तो उसके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाती है। यदि किसी सरकारी विभाग का कोई अधिकारी या कर्मचारी ऐसा करता है तो इसकी जानकारी दे। इसके बाद उसे वे खुद देख लेंगे।  

विज्ञापन


सीएम ने किया मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास
सांपन खेड़ी गांव में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सोमवार को मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज के शिलान्यास कार्यक्रम के तहत पहले भूमि पूजन किया। इसके बाद नारियल तोड़कर इसका शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुधारा जा रहा है। इसके तहत अभी सिरसा और फतेहाबाद में भी मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास होना है। इसके बाद चरखी दादरी और महेंद्रगढ़ में मेडिकल कॉलेज बनाने पर विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन



इस दौरान मुख्यमंत्री ने शहर के आईजी महिला कॉलेज और सापंन खेड़ी गांव में जनसंवाद भी किया। आईजी कॉलेज में हुए जनसंवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने मौके पर ही छह बुजुर्गाें की पेंशन बनाई। मुख्यमंत्री ने जनसंवाद में पूछा कि यहां पर कितने बुजुर्ग हैं। जिनकी अभी तक पेंशन नहीं बनी है। यहां पर छह बुजुर्गाें ने हाथ खड़े किए। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी पेंशन तुरंत बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पहले तो लोगों के बीच माइक देकर लोगों की शिकायतों को सुना। इसके बाद वह स्वयं सभागार के गेट पर खड़े हो गए और जिन भी व्यक्तियों ने शिकायतें देनी थी, उन्हें एक-एक करके बुलाया। मुख्यमंत्री ने सभी की शिकायतें सुनी और समाधान किया।

इस दौरान कैथल के राजेंद्र कुमार ने अपने बेटे की बीमारी के लिए मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी शिकायत रखी, इस पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अपने स्वैच्छिक कोष से 50 हजार रुपये देने की घोषणा की। इसके अतिरिक्त शहर से जुड़ी समस्याओं के लिए एसपी, डीसी को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कैथल में बनने वाले रेलवे एलिवेटेड ट्रैक के निर्माण में देरी पर जब मुख्यमंत्री के समक्ष सवाल आया तो मुख्यमंत्री ने इसका निर्माण न होने की जानकारी दी।

मुख्यमंत्री ने बताया कि इसके सर्वे में व्यावहारिकता नहीं मिली है। इसलिए यहां पर रेलवे फाटक ही बना रहेगा। यदि जरूरत होगी तो इसकी जगह फाटक के साथ एक अंडरपास और बनाया जाएगा। इसके बाद मुख्यमंत्री सांपन खेड़ी गांव में जनसंवाद कार्यक्रम किया। यहां पर कैथल विधानसभा क्षेत्र के गांवों के सरपंचों से लिखित में शिकायत ली और उनसे सरकार की तरफ से करवाए जा रहे कार्याें पर फीडबैक भी ली।

संबोधन में मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जनसंवाद के दौरान कहा कि हमारी सरकार के नौ वर्ष पूरे होने जा रहे हैं। उनकी सरकार ने पिछली सरकारों की तुलना में ज्यादा काम किए हैं। कहा कि जब भाजपा सरकार आई तो प्रदेश में छह मेडिकल कॉलेज थे, लेकिन आज प्रदेश में मेडिकल कॉलेजों की संख्या 15 है। अभी 2185 एमबीबीएस की सीटें हैं जो आने वाले समय में 3500 होंगी।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि उनकी सरकार ने बिना भेदभाव के हर क्षेत्र में विकास किया है। प्रदेश में 72 नए कॉलेज खोले गए हैं, इनमें से आधे कॉलेज लड़कियों के हैं। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार, क्राइम और जाति आधारित राजनीति पर प्रहार किया है। पहले स्थिति ये थी कि आम लोगों को छोटे-छोटे काम के लिए दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते थे, लेकिन परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) के माध्यम से योजनाओं का लाभ घर तक पहुंचाने का कार्य किया है। आज जो भी पात्र परिवार हैं, उन्हें योजनाओं का लाभ सीधे मिल रहा है। इसमें बुढ़ापा पेंशन हो या फिर अन्य योजनाएं शामिल हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि पात्र परिवार सरकार की आयुष्मान योजना से पांच लाख रुपये तक का इलाज मुफ्त करवा रहे हैं।

ग्रुप डी की परीक्षा के लिए अभ्यार्थियों को निशुल्क बस सेवा देने की घोषणा की
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि 21 व 22 अक्तूबर को होने वाली ग्रुप डी की परीक्षा के लिए अभ्यार्थियों को निशुल्क बस सेवा देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके लिए अभ्यर्थियों को अपना एडमिट कार्ड दिखाना होगा और उन्हें यह यात्रा निशुल्क मिलेगी। इसके लिए परिवहन विभाग के अधिकारियों को आदेश जारी कर दिए हैं। जीएसटी में हुए भ्रष्टाचार पर कहा कि इसकी जांच जारी है। कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि 10 साल पहले ऐसी स्थिति थी कि जब तक कोई नौजवान 10 या 20 लाख नहीं देता था। तब तक उसे नौकरी नहीं मिलती। हमने बिना पर्ची और बिना खर्ची के ही नौकरियां दी है। जनसंवाद कार्यक्रम इसके गवाह हैं। यदि किसी ने रुपये मांगें तो उसे हम देख लेंगे। किसानों का धान लगातार खरीदा जाएगा। यही सरकार का प्रयास है।

सांपन खेडी के जनसंवाद के माध्यम से 40 से ज्यादा ग्राम पंचायतों ने मुख्यमंत्री को लिखित में दी मांगें
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सोमवार को गांव सांपन खेडी में जनसंवाद कार्यक्रम में कैथल जिले की 40 से अधिक पंचायतों की समस्याएं सुनी। इस जनसंवाद कार्यक्रम में सबसे पहली सौगात स्थानीय निवासी बेटी रितिका को दी। उसके इलाज के लिए मुख्यमंत्री ने अपने ऐच्छिक कोष से 50 हजार रुपये की राशि देने की घोषणा की। साथ ही ग्राम पंचायतों के दिए मांगपत्रों पर त्वरित सुनवाई के लिए अधिकारियों को कहा।

जनसंवाद के दौरान सरपंचों ने स्वयं गांवों के विकास संबंधी कार्यों की रूपरेखा का खाका मुख्यमंत्री के समक्ष रखा। मुख्यमंत्री ने सभी ग्राम पंचायतों की तरफ से सौंपे गए मांग पत्र के एक-एक शब्द को पूरा करने का आश्वासन दिया। इसके अलावा जनसंवाद में कई आम लोगों ने भी अपनी-अपनी शिकायतों के संबंध में मांगपत्र सौंपे। इस पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को इनका निस्तारण करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने नौ सालों में समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिए कार्य किया है और एक-एक गांव और शहर की जरूरतों को जेहन में रखकर विकास कार्य करवाए है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि किसी भी विभाग का अधिकारी भ्रष्टाचार करता है तो इसकी तुरंत सूचना हमें दें। वे उनका इलाज करना बेहद अच्छे तरीके से जानते हैं।

सरकार ने ऑनलाइन प्रणाली से तमाम योजनाओं को पारदर्शी बनाने का काम किया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 40 ग्राम पंचायतों के 285 लोगों को जन्मदिन की बधाई दे कहा कि लोगों की सुविधा के लिए सरकार कार्य कर रही है। इस सरकार ने ऑटोमेटिक पेंशन, आयुष्मान कार्ड, चिरायु कार्ड जैसी सुविधाएं पोर्टल के माध्यम से देने का काम किया है।

अभी हाल में ही क्षतिपूर्ति पोर्टल के माध्यम से बाढ़ से संबंधित 12 हजार शिकायतें प्राप्त हुई और एक क्लिक से ही लाभार्थियों के खातों में पांच करोड़ 50 लाख की राशि जमा करवाने का काम किया है। इसके अलावा दयालु योजना के तहत भी लाभार्थियों को आर्थिक सहायता मुहैया करवाई है।

इस मौके पर हरियाणा की महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री कमलेश ढांडा, सांसद नायब सिंह सैनी, राज्य सभा सदस्य कार्तिकेय शर्मा, बीजेपी जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर, चेयरमैन कैलाश भगत, चेयरमैन रणधीर सिंह, भाजपा नेता सुरेश गर्ग, मुकेश जैन, हरपाल शर्मा, राम कुमार नैन, सुरेश संधू, अनिता चौधरी, डॉ. मुकेश अग्रवाल, मुनीष कठवाड़, राव सुरेंद्र, सुभाष हजवाना, हरपाल शर्मा, ज्योति सैनी, भीमसेन अग्रवाल, आदित्य भारद्वाज, कृष्ण पिलनी, बलविंद्र, जिला प्रशासन की ओर से डीसी प्रशांत पंवार, एसपी उपासना, एडीसी सुशील कुमार, एसडीएम कपिल कुमार व कृष्ण कुमार, सीईओ जिप अश्वनी मलिक व अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में सुरक्षा के लिए 700 से अधिक पुलिस कर्मचारी रहे ड्यूटी पर तैनात
मुख्यमंत्री का कैथल शहर में होने वाले जनसंवाद कार्यक्रम पहले जाट कॉलेज के खेल मैदान में होना था, लेकिन सोमवार सुबह के समय आई तेज बारिश ने अचानक जनसंवाद कार्यक्रम का स्थान बदलकर आईजी कॉलेज कर दिया गया था। इसके बाद भी सीएम के कार्यक्रम के लिए लोगों में उत्साह का काफी माहौल रहा। उनका बारिश के बीच भी जोश कम नहीं हुआ। वहीं, मुख्यमंत्री ने भी बारिश के बीच पहुंचकर लोगों के साथ जनसंवाद किया और समस्याएं सुनी।

कड़े सुरक्षा प्रबंध किए
मुख्यमंत्री के कैथल दौरे को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से कड़े सुरक्षा प्रबंध किए। सांपन खेड़ी व आईजी कॉलेज में होने वाले कार्यक्रम को लेकर पुलिस की ओर से 12 जगहों पर नाके लगाए गए और 700 से अधिक पुलिस कर्मचारियों को ड्यूटी में लगाया। पुलिस की ओर से लगाए गए हर नाके पर संदिग्ध व्यक्ति की जांच हुई। इसके अलावा जरूरत के अनुसार दोनों कार्यक्रम स्थलों पर रूटों को डायवर्ट किया गया। मुख्यमंत्री मनोहर लाल कैथल में पहली बार जनसंवाद कार्यक्रम में पहुंचे। प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था चौकस रखने के लिए 12 जगहों पर नाके लगाए थे।

टाइमलाइन

  • 9:30 बजे सुबह सीएम मनोहर लाल आईजी महिला कॉलेज में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में पहुंचे।
  • 10:30 बजे आईजी महिला कॉलेज में जनसंवाद कार्यक्रम में समस्याएं सुनने के बाद सांपन खेड़ी के लिए रवाना।
  • 11:00 बजे सांपन खेड़ी गांव में मेडिकल कॉलेज की भूमि पूजन के लिए कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे।
  • 11:15 बजे मेडिकल कॉलेज की भूमि पूजन का शुभारंभ
  • 11:30 बजे मेडिकल कॉलेज की भूमि पूजन के नारियल फोड़कर निर्माण कार्य की शुरुआत की।
  • 11:40 बजे मंच पर पहुंचे और लोगों को करीब 15 मिनट संबोधित किया
  • 12:30 बजे तक लिया ब्रेक
  • 12:30 बजे दोपहर को जनसंवाद कार्यक्रम में लोगों से की मुलाकात।
  • 01:15 बजे दोपहर जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित कर वापस लौट गए।


झलकियां
- जनसंवाद का कार्यक्रम स्थल बदलने के बाद डीसी प्रशांत पंवार ने आईजी कॉलेज में सीएम के आने से पहले मंच पर लगाए माइक को स्वयं जांचा।
- आईजी कॉलेज में कार्यक्रम में दौरान एक कर्मी दिव्यांग को अपनी गोदी में उठाकर ले जाता हुआ। इस दिव्यांग ने सीएम के समक्ष अपनी मांग रखनी थी।
- आईजी कॉलेज में कार्यक्रम में दौरान मंच पर बुलाकर बच्चे को उसके जन्मदिन पर उसे चॉकलेट, किताब व अपना आशीर्वाद दिया।
- सांपन खेड़ी गांव में मुख्यमंत्री व बुजुर्ग आपस में हाथ जोड़कर राम-राम करते हुए।
- सांपन खेड़ी में मुख्यमंत्री का जनंसवाद कार्यक्रम समाप्त होने के बाद जब काफिला वापस जा रहा था तो उनके काफिले की एक गाड़ी कीचड़ में धंस गई। इसे काफी मशक्कत कर और धक्का लगा बाहर निकाला गया।

मेडिकल कॉलेज की आधारशिला रखे जाने पर जिला सर्व ब्राह्मण सभा ने बांटे लड्डू
भगवान परशुराम के नाम पर बनने वाले मेडिकल कॉलेज की आधारशिला रखे जाने पर ब्राह्मण समाज ने लड्डू बांटकर खुशी जताई। सीवन रोड की जिला सर्व ग्रामीण धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में प्रधान विक्की शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने सांपन खेड़ी में भगवान परशुराम मेडिकल कॉलेज की आधारशिला रखी है। समाज के लोग गांव सांपन खेड़ी में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे।



जहां जिला सर्व ब्राह्मण समाज ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर सरकार के इसका स्वागत किया। ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधियों ने प्रधान विक्की शर्मा की अगुवाई में मुख्यमंत्री को शाल व भगवान परशुराम की प्रतिमा भेंट की। मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान परशुराम महान विद्वान होने के साथ कुशल योद्धा भी थे। उनके नाम पर मेडिकल कॉलेज का नामांकन कर सरकार ने भगवान परशुराम के समाज के लिए किए गए कार्यों को नमन किया है। इस मौके पर प्रधान विक्की शर्मा, डॉ. प्रदीप शर्मा, नरेश भारद्वाज, ईश्वर दत्त भारद्वाज, वीरभान करोड़ा, रिंकू शर्मा, चेतन शर्मा, रतनलाल शर्मा सिरसल, हरिओम राय, सुरेश झांझ, कृष्ण पिलनी, सुभाष बाता, मनीष शर्मा, कमलेश शर्मा व पार्षद प्रवेश शर्मा मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed