{"_id":"64ad70f858d7eba3ac0a2ba7","slug":"haryana-bus-service-from-kaithal-to-punjab-and-chandigarh-stopped-2023-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: कैथल से पंजाब व चंडीगढ़ की बस सेवा बंद, स्थिति नियंत्रित होने तक नहीं चलाई जाएंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: कैथल से पंजाब व चंडीगढ़ की बस सेवा बंद, स्थिति नियंत्रित होने तक नहीं चलाई जाएंगी
Tue, 11 Jul 2023 08:40 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 11 Jul 2023 08:40 PM IST
सार
रोडवेज ने पंजाब, यूपी सहित अन्य लंबे रूटों पर चलने वाली बसें बंद कर दी। कटरा, पटियाला, संगरूर, समाना व अंबाला व चंडीगढ़ की बसों को बंद किया है। अंबाला व चंडीगढ़ में बाढ़ की स्थिति काबू होने तक बस नहीं चलाई जाएंगी।
विज्ञापन
कैथल। बस अड्डा परिसर में खाली पड़े बूथ।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बारिश के कहर से मंगलवार को कैथल का अब पंजाब व चंडीगढ़ का पब्लिक ट्रांसपोर्ट से संपर्क टूट चुका है। रोडवेज ने पंजाब व यूपी सहित हिमाचल और अन्य लंबे रूटों पर बस सेवा को बंद कर दिया है। रोडवेज ने फिलहाल मंगलवार को कटरा, पटियाला, संगरूर, समाना व अंबाला व चंडीगढ़ की बसों को बंद कर दिया है। इन बसों को अंबाला व चंडीगढ़ में बाढ़ की स्थिति काबू होने तक नहीं चलाया जाएगा। अब बस के माध्यम से अंबाला, चंडीगढ़ व पंजाब के पटियाला जाने वाले यात्री अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच पा रहे हैं।
हिसार-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे बंद
गौरतलब है कि इस समय अंबाला व पंचकूला में हुई तेज बारिश के बीच कैथल में हिसार-चंडीगढ़ नेशनल हाइवे भी मंगलवार से बंद है। इसके साथ ही कैथल-पटियाला हाईवे पर भी बाढ़ के खतरे के चलते किसी भी वाहन चालक को यहां से जाने नहीं दिया जा रहा है। घग्गर पर बने पुल पर पुलिस प्रशासन का कड़ा पहरा है। इसके साथ ही ग्रामीण भी गांवों में पानी की स्थिति को लेकर नजर बनाए हुए हैं। बाढ़ के कारण परिवहन सुविधा भी बेहाल हो चुकी है।
रोडवेज के महाप्रबंधक अजय गर्ग ने बताया कि बाढ़ की स्थिति को देखते हुए कैथल से अंबाला, चंडीगढ़, पटियाला और अन्य कई लंबे रूटों पर बस सेवा बंद की गई है। जबकि तक स्थिति नियंत्रित नहीं होती है। तब तक इन रूटों पर बस सेवा बहाल नहीं की जाएगी। इसके यात्रियों से आग्रह है यात्रा करने से बचें।
विज्ञापन
ये बस सेवा है बंद

- कैथल से अंबाला
- कैथल से चंडीगढ़
- कैथल से पटियाला
- कैथल से कटरा
- कैथल से संगरूर
- कैथल से पातड़ा
- कैथल से शामली
- कैथल से सहारनपुर
- कैथल से समाना