फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Harvindra reached Delhi after winning bronze in Asian Para Games

Kaithal News: एशियाई पैरा गेम्स में हरविंद्र कांस्य जीतकर पहुंचे दिल्ली

Tue, 31 Oct 2023 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 31 Oct 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
Harvindra reached Delhi after winning bronze in Asian Para Games
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। चीन में हुए एशियाई पैरा खेल में हरविंद्र सिंह ने कांस्य पदक जीतकर देश का नाम ऊंचा किया है। अब हरविंद्र सिंह रविवार देर रात दिल्ली पहुंच चुके हैं। यहां पर एशियाई खेलों में विजेता सभी खिलाड़ियों का तीन दिन तक कार्यक्रम हैं। वहीं एक नवंबर को सभी खिलाड़ियों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मिलेंगे और उन्हें सम्मानित करेंगे। इनमें कैथल जिला के चीका क्षेत्र के अजीत नगर निवासी पैरा तीरंदाजी प्रतियोगिता में कांस्य पदक विजेता हरविंद्र सिंह शामिल है।

विदित रहे कि कैथल के एकमात्र पैरा तीरंदाज खिलाड़ी हरविंद्र सिंह कई बार विदेश में तिरंगा लहरा चुके हैं। हाल ही में चीन में हुई एशियाई पैरा खेल में भी उन्होंने डबल रिकर्व इवेंट में कांस्य पदक जीत अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। इस प्रतियोगिता में उनका साथ रोहतक निवासी साहिल ने दिया।
विज्ञापन


अब हरविंद्र सिंह रविवार को दिल्ली पहुंच गए है। यहां पर तीन दिन का कार्यक्रम है। एक नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एशियाई खेलों में विजेता सभी खिलाड़ियों से मुलाकात करेंगे और उनको हौसला बढ़ाएंगे। इसके साथ ही सभी खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं खिलाड़ी की उपलब्धियां

रोहतक में 2016 में हुई पहली पैरा तीरंदाजी नेशनल प्रतियोगिता में कांस्य पदक। बीजिंग में 2017 में हुई विश्व पैरा तीरंदाजी में सातवां स्थान। तेलंगाना में 2017 में दूसरी पैरा तीरंदाजी नेशनल प्रतियोगिता में रजत पदक। रोहतक में 2019 में तीसरी पैरा तीरंदाजी नेशनल प्रतियोगिता रजत पदक हासिल किया था। हरविद्र सिंह देश के पहले तीरंदाज हैं, जिन्होंने एशियन पैरा गेम्स 2018 में भारत के लिए रिकर्व इवेंट में स्वर्ण पदक हासिल किया था। वे छह बार देश का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। एशियन पैरा चैंपियनशिप 2019 में कांस्य पदक हासिल किया था। जून 2019 में नीदरलैंड में आयोजित विश्व पैरा तीरंदाजी चैंपियनशिप में पैरालंपिक 2020 के लिए कोटा हासिल किया था। थाईलैंड में 2019 में हुई तीसरी एशियन पैरा तीरंदाजी के टीम इवेंट में कांस्य पदक हासिल किा। टोक्यो पैरालंपिक 2021 में कांस्य पदक। वर्ष 2023 में चीन में हुई चौथी एशियाई पैरा गेम्स में कांस्य पदक हासिल कर चुके हैं। इसके अलावा पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से अर्जुन अवार्ड प्राप्त कर चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों वह पहले भी सम्मानित हो चुके हैं। अब दूसरी बार एक नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सम्मानित होने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed